
जैदी परिवार में बधाइयों का लगा तांता
शेखऱ श्रीवास्तव दतिया। जिले की बेटी ने दतिया को न्यायिक सेवा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि दिलाई है। दतिया के तलैया मोहल्ला निवासी, इलाहाबाद उच्च न्यायालय से सेवानिवृत्त न्यायाधीश श्री बरक़त अली ज़ैदी की पुत्री कु.शीरीन जैदी ने उत्तरप्रदेश हायर ज्यूडिशियल सर्विस के अंतर्गत अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पद की परीक्षा प्रथम प्रयास में उत्तीर्ण कर 160 अभ्यर्थियों में तृतीय रैंक प्राप्त कर अपने परिवार की न्यायिक सेवा की परम्परा को जारी रखा है।
शीरीन ज़ैदी का शैक्षणिक सफर:-
शीरीन ज़ैदी ने इंटरमीडिएट तक की शिक्षा झाँसी, आगरा, कानपुर, एवं गाज़ियाबाद से बी.ए. ऑनर्स दिल्ली के प्रतिष्ठित लेडी श्री राम कॉलेज से एम.ए. एवं एम.फिल (इतिहास) दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से और विधि स्नातक दिल्ली विश्वविद्यालय से किया। साथ ही नेट की परीक्षा में भी टॉपर रहीं हैं। शीरीन ज़ैदी ने दिल्ली उच्च न्यायालय सहित दिल्ली के जिला न्यायालयो में अपना विधि व्यवसाय भी सफलतापूर्वक किया है। उल्लेखनीय है कि दतिया जिले में जस्टिस बरक़त अली ज़ैदी का परिवार न्यायिक सेवा के क्षेत्र में प्रतिष्ठित परिवार है। श्री ज़ैदी ने स्वयं 1984 में उत्तरप्रदेश हायर ज्यूडिशियल सर्विस के माध्यम से अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में न्यायिक सेवा प्रारम्भ की थीं। और उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के पद से इलाहाबाद उच्च न्यायालय से सेवानिवृत्त हुये। तत्पश्चात राज्य उपभोक्ता आयोग दिल्ली में चैयरमैन पदस्थ रहें एवं नेशनल वक़्फ़ काउंसिल में सदस्य रहें। श्री ज़ैदी के एक भाई अनीस अब्बास अपर जिला एवं सत्र न्यायालय के पद से सेवानिवृत्त हुये तत्पश्चात झाँसी एवं गाज़ियाबाद के जिला उपभोक्ता के अध्यक्ष के रूप में पदस्थ रहे एवं दूसरे भाई सैयद फ़रमान अली जैदी उत्तरप्रदेश लोकसेवा आयोग के सदस्य पद से सेवानिवृत्त हुये है, उनकी बहन श्रीमती इस्तेखार बेग़म झाँसी में जिला उपभोक्ता फोरम में न्यायिक सदस्य के पद पर कार्य कर चुकी है। परिवार के इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुये शीरीन ज़ैदी ने अपने परिवार सहित दतिया जिले का नाम देश में रोशन किया है। शीरीन जैदी की इस उपलब्धि पर जैदी परिवार बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है ओर परिवार में हर्ष का माहौल है।






Be First to Comment