
पत्रकार प्रोटेक्सन एक्ट लागू किए जाने की माँग की
दतिया। प्रदेश में पत्रकारों पर समाचार कवरेज के दौरान हो रही मारपीट, हमले व धमकाने की घटनाओं से पत्रकारों में शासन प्रशासन के प्रति आक्रोष है। दतिया जिले में पिछले दिनों से पत्रकारों को निशाना बनाकर प्रताड़ित किया जा रहा है। पत्रकारों के साथ हो रही हिंसक घटनाओं के विरोध में सोमवार को जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ म.प्र. की दतिया जिला इकाई अध्यक्ष शैलेन्द्र बुंदेला के नेतृत्व में जर्नलिस्ट यूनियन के पदाधिकारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के नाम एएसपी मनजीत सिंह को एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में जिले की महिला पत्रकार रजनी लिटौरिया को जान से मारने की नियत से 18 जुलाई को चिरूला थाना क्षेत्र में बाइक सवार नकावपोश बदमाशों द्वारा गोली चलाने की घटना तथा भांडेर में पत्रकार विपुल शर्मा को रेत कारोबारी द्वारा दी गई धमकी की घटना में शामिल आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की है। इसके अलावा मुख्यमंत्री कमलनाथ से कांग्रेस के वचन पत्र में उल्लेखित पत्रकार प्रोटेक्सन एक्ट जल्द बनाकर लागू करने की मांग की गई है।
ज्ञापन सौंपने वालों में वरिष्ट पत्रकार ओपी साहू, सतीष सिहारे, किशनचंद्र पाठक, संजय पुरोहित, रविन्द्र सिंह कुशवाह, रजनी लिटौरिया, अविनाष खरे, विनोद पांडे, विनोद कुशवाह, राजेन्द्र पटवा, हनीफ खान, अनिल रजक, निषांत तिवारी, भूपेन्द्र परिहार, जय प्रकाश पटवा, मुरारी कुशवाहा, राजसिंह बैस, दिनेश रजक, रवि कश्यप आदि शामिल रहे।






Be First to Comment