
दतिया। जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ म.प्र. ( जम्प) के प्रदेश अध्यक्ष श्री खिलावन चंद्राकर एवं प्रदेश महासचिव डॉ नवीन आनंद जोशी की सहमति से, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रभारी ग्वालियर चंबल संभाग श्री अजय सिंह कुशवाह की अनुशंषा पर संभाग अध्यक्ष श्री सुनील व्यास द्वारा दतिया जिला अध्यक्ष के पद पर वरिष्ठ पत्रकार एवं नई दुनिया के ब्यूरो प्रमुख श्री शैलेन्द्र बुंदेला को नियुक्त किया गया है। जम्प के शिवपुरी स्थित संभागीय कार्यालय पर शैलेन्द्र बुंदेला के नाम की घोषणा करते हुए नियुक्ति-पत्र सौंपा गया । शैलेन्द्र बुन्देला ने अपनी नियुक्ति पर संगठन का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वरिष्ठों द्वारा जो जबावदारी उन्हें सौंपी गई है वे उसे पूर्ण निष्ठा एवं कर्मठता से निभाने का प्रयास करेंगे और पत्रकारों के हित में संघर्षरत जम्प के उद्देश्यों को पूरा करने हेतु कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करेंगे।






Be First to Comment