
शेखर श्रीवास्तव दतिया। आरव कोचिंग क्लासेस पर वार्षिक समारोह आयोजित किया गया। जिसमें छात्र छात्राओ ने विभिन्न प्रकार के नृत्य संगीत की प्रस्तुतियां दी एवं गत सत्र में श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम देने वाले और विभिन्न प्रतियोगिताओ में विजेता रहे प्रतिभागियो को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही दतिया साहित्य प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओमप्रकाश श्रीवास्तव ‘ओज’ ने की। मुख्य अतिथि के रूप में संतोष उपाध्याय शामिल रहे। विशिष्ट अतिथि जगत शर्मा, संघर्ष यादव, भानू शर्मा एवं दिलीप रहे। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से की गयी। अतिथियों का स्वागत नवनीत शर्मा, मनीष श्रीवास्तव, साकेत श्रीवास्तव एवं जय लखेरे ने किया। कार्यक्रम का संचालन श्रद्धा शर्मा एवं ललिता प्रजापति ने किया। अन्त में कोचिंग संचालक अक्षेश श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से अजय प्रकाश श्रीवास्तव, अमित गौतम, अंकिता श्रीवास्तव, साक्षी श्रीवास्तव , वंशिका श्रीवास्तव , प्राची, राधा शर्मा आदि उपस्थित रहे।






Be First to Comment