
शेखऱ श्रीवास्तव दतिया। जिले में एक दलित महिला ने पुलिस अधीक्षक को आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। यह चेतावनी दलित महिला ने दतिया के पुलिस अधीक्षक को लिखित में दी है। यह मामला गोराघाट थाना क्षेत्र ग्राम उचाड से जुड़ा हुआ है, जहाँ निवासरत दलित महिला रजनी वंशकार एवं पिता के साथ कुछ दबंग व्यक्तियों ने घर में घुसकर मारपीट की एवं महिला के साथ छेड़छाड़ भी कर दी थी। इसकी शिकायत दलित महिला ने गोराघाट पुलिस से की, लेकिन उचित कार्यवाही न होने से महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर मंगलवार को अपनी आप बीती सुनाते हुये न्याय की गुहार लगाई तथा दबंग आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की थी। लेकिन गोराघाट पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नही कर सकी है और आरोपी महिला को डरा धमका कर दबाब बनाने का प्रयास कर रहे है। इससे दलित महिला एवं परिवार भयभीत है, महिला ने शुक्रवार को पुनः एसपी मंयक के पास पहुँचकर आत्मदाह करने की चेतावनी दे डाली। दलित महिला इस बात से चिंतित है कि आरोपी दबंग व्यक्ति अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं और पुलिस उनको गिरफ्तार नहीं कर पा रही है जिसके कारण पूरा परिवार भयभीत है एवं दबंग व्यक्तियों द्वारा दलित महिला को धमकाया जा रहा है। मध्यप्रदेश में पहले भाजपा की सरकार हुआ करती थी और अब वर्तमान समय में कांग्रेस की सरकार है लेकिन इसमें खास बात यह है कि मध्य प्रदेश में पहले भी अत्याचार जारी था अब भी जारी है। कांग्रेस सरकार आने के बाद भी दलितों पर अत्याचार कम होने का नाम नही ले रहे। यहाँ सबाल यही है कि कांग्रेस शासनकाल में दलितों पर हो रहे अत्याचार पर अंकुश लगेगा या नही।अब देखना है कि दलित महिला परिवार के साथ महिला पर मारपीट करने वाले आरोपी कब तक पुलिस की गिरफ्त में आते हैं।






Be First to Comment