Press "Enter" to skip to content

यात्रियों से भरी बस दतिया में पलटी, रतनगढ़ मंदिर जा रहे थे श्रद्धालु ! Datiya News

Datia Bus Accident : यात्रियों से भरी बस दतिया में पलटी, रतनगढ़ मंदिर जा रहे थे श्रद्धालु
दतिया। श्रद्धालुओं को लेकर रतनगढ़ मंदिर जा रही बस दतिया में पलट गई। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक बस का स्टेयरिंग फेल होने से ये हादसा हुआ। दुर्घटना के वक्त बस में काफी यात्री सवार थे, जो मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। तभी बस पलट गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को बस से बाहर निकाला और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा। पुलिस ने हादसे के बाद मामला दर्ज कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!