Press "Enter" to skip to content

रेस के चक्कर में एक डंपर थाने में घुसा, दूसरे ने ट्रैक्टर को टक्कर मारी, दो लोगों की मौत ! Datiya News

Dumper enters police station

  • रात तीनों ड्राइवर शराब के नशे में थे और 20 फीट चौड़े सेंवढ़ा-दतिया स्टेट हाइवे पर रेस लगा रहे थे
  • डंपर सड़क पर रखे स्टॉपर को बचाने के चक्कर में थाने की बाउंड्रीवाल तोड़कर अंदर घुस गया

दतिया. इंदरगढ़ से दतिया आ रहे तीन डंपरों में से दो ने झड़िया से धीरपुरा के बीच दो बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया। इसके चलते एक मजदूर और एक वृद्ध की मौत हो गई।  जानकारी के अनुसार गुरुवार रात तीनों ड्राइवर शराब के नशे में थे और 20 फीट चौड़े सेंवढ़ा-दतिया स्टेट हाइवे पर रेस लगा रहे थे। तीनों डंपर धीरपुरा थाने के सामने पहुंचे तो आगे चल रहा डंपर सड़क पर रखे स्टॉपर को बचाने के चक्कर में थाने की बाउंड्रीवाल तोड़कर अंदर घुस गया।
पुलिस कर्मी बाहर आए और ड्राइवर गजेंद्र अहिरवार को बाहर निकाला। दूसरे डंपर ने धीरपुरा से दतिया की ओर 10 किमी आगे नागाजी कॉलेज के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर ने सवार मजदूर रमेश अहिरवार (33)  निवासी झड़िया और केशव दांगी (50) निवासी रेड़ा की मौत हो गई। जबकि केशव का पुत्र पंकज  (30) घायल हो गया। जबकि डंपर में आग लग गई। उसका ड्राइवर भाग निकला। दोनों घटनाओं की जानकारी लगने पर तीसरे डंपर को उसका ड्राइवर सेंवढ़ा चुंगी पर खड़ा कर भाग गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!