Press "Enter" to skip to content

सिंगर अनुष्का प्रवीण श्रीवास्तव को मिला मध्यप्रदेश गौरव और महाराजा रवि वर्मा सम्मान | Datiya News

 
दतिया। जिला दतिया के गायत्री गार्डन में भारतीय कलाकार संघ के बैनर तले चल रहे तीन दिवसीय कला महाकुंभ दतिया कला महोत्सब में  करैरा की प्रतिभा शाली गायिका अनुष्का श्रीवास्तव और महिमा राजपूत को मध्यप्रदेश गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया और गायक प्रवीण श्रीवास्तव को महाराजा रवि वर्मा सम्मान से सम्मानित किया गया । भारतीय कलाकार संघ के राष्ट्रीय संयोजक अंकुर पेंटर ने बताया कि कार्यक्रम  के  प्रथम दिवस मध्यप्रदेश समेत अन्य राज्यों के संगीतज्ञों को अपनी कला प्रदर्शित करने के लिए आमंत्रित किया गया था । कार्यक्रम में मुख्य निर्णायक मंडल में भोजपुरी फ़िल्म के अभिनेता और गायक सूरज सम्राट , लोकप्रिय भोजपुरी गायिका प्रियंका मौर्य , बुंदेलखंडी फ़िल्म कलाकार ओर गायक संजू शबनम ने करैरा से आये तीनों कलाकारों की जम कर तारीफ की और करैरा का गौरव बढ़ाने बाले अनुष्का श्रीवास्तव और महिमा राजपूत को मध्यप्रदेश गौरव सम्मान और प्रवीण श्रीवास्तव को महाराजा रवि वर्मा सम्मान से सम्मानित किया है ।क्षेत्र के लोगों ने करैरा का नाम प्रदेश में ऊंचा करने के लिए प्रवीण श्रीवास्तव ,अनुष्का ओर महिमा को बधाइयां प्रेषित की है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!