Press "Enter" to skip to content

पीतांबरा पीठ के सदस्यों ने निर्माण के नाम पर कर दी करोड़ों की हेराफेरी, सोना-चांदी भी किया खुर्दबुर्द / Datiya News

शिवपुरी। पीतांबरा पीठ के श्रद्धालुओं ने एक ज्ञापन श्री पीतांबरा पीठ न्यास मंडल दतिया को सौंपा है। ज्ञापन में श्रद्धालुओं ने आरोप लगाते हुए बताया कि स्वामी जी महाराज ने इस पीठ की स्थापना जन कल्याण एवं राष्ट्र कल्याण के लिए की थी एवं 1978 में न्यास मंडल का गठन किया जिसमें श्रीमंत राजमाता सिंधिया, पं. रामनारायण वैध, रामकृष्ण वर्मा, पं. सूर्यदेव शर्मा, पं. ललिता शास्त्री, हरिराम सांवला, पं. मानिकचंद्र शर्मा आदि न्यासीगण बनाए गए थे तथा वर्तमान में आप अध्यक्ष हैं। 
न्यास मंडल की मंदिर प्रबंधन द्वारा न्यास विधान के प्रतिकूल करोड़ों के दान के रुपयों का दुरुपयोग किया जा रहा है। प्रबंधन द्वारा दान के करोड़ों रुपए काे निर्माण कार्य में खर्च किया जा रहा है जिससे श्रद्धालुओं को कोई फायदा नहीं मिल रहा। चार करोड़ के खर्च के स्थान पर सात करोड़ का भुगतान का खर्च बताया गया है। इसी तरह मंदिर पर चढ़ाई गए सोेने-चांदी के अभूषणों को भी खुर्दबुर्द किया जा रहा है। इसलिए इस राशि व आभूषणों की सार्वजनिक जानकारी दी जाए। मामले को लेकर पीठ के अध्यक्ष से जांच की मांग की गई है। मांग करने वालों में टिल्लू दुबे, विकेश, प्रवेंद्र, मनोज शर्मा, देवसिंह, अनूपसिंह, सुभाष गिरी आदि श्रद्धालुजन है
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!