- रेडक्राॅस द्वारा आयोजित राज्यपाल की बैठक में केवल एक एनजीओ पदाधिकारी लोकेंद्र सिंह नागर पहुंचे
- स्वदेश ग्रामोत्थान समिति के सचिव रामजीशरण राय भी पहुंचे पर गार्डों ने उन्हें घुसने ही नहीं दिया
दतिया. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल गुरुवार को दतिया पहुंचीं। उन्हें एनजीओ के पदाधिकारियों से चर्चा करनी थी लेकिन जिला प्रशासन ने जिले में संचालित एनजीअाे काे सूचना ही नहीं दी। इस कारण रेडक्राॅस द्वारा आयोजित राज्यपाल की बैठक में केवल एक एनजीओ पदाधिकारी लोकेंद्र सिंह नागर पहुंचे। स्वदेश ग्रामोत्थान समिति के सचिव रामजीशरण राय भी पहुंचे पर गार्डों ने उन्हें घुसने ही नहीं दिया।
कलेक्टर से बोलीं- आप यहां नए आए हैं :
राज्यपाल ने एनजीओ की नगण्य उपस्थिति देख नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों से जिले में एनजीओ की संख्या के बारे में पूछा ताे वे सही जवाब नहीं दे पाए। इस पर राज्यपाल ने कलेक्टर बीएस जामोद से कहा कि आप नए आए हैं। राज्यपाल का सबसे ज्यादा फोकस टीबी मरीजों पर था। उन्होंने कहा कि टीबी मरीजों को गोद लेने के लिए एनजीओ आगे आएं। इससे बाकी लोग प्रेरित होंगे।

Be First to Comment