बामौरकलां| बामौरकलां में एक सूने घर से चोर नगदी और जेवर पार कर ले गए। जानकारी के अनुसार फरियादी मुरारी गुप्ता पुत्र दयाराम गुप्ता निवासी हसर्रा रोड़ बामौरकलां ने बताया कि वे रविवार की दोपहर 12 बजे अपनी दुकान व मकान में ताला लगाकर पत्नी प्रगति गुप्ता के साथ पिछोर में अंशुल गुप्ता के यहां दष्टौन कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। सोमवार को सुबह 11 बजे लौटे तो दुकान का पीछे का गेट खुला हुआ था। छत के ऊपर का जाल भी खुला था। अपने कमरे में पहुंचे तो वहां अलमारी का लॉकर टूटा मिला। मैंने व मेरी पत्नी ने देखा तो दुकान में रखे 50 हजार रुपए और मेरी पत्नी द्वारा गेहूं की बोरी में रखे गए 40 हजार रुपए व सोने की हार, अंगूठी, चांदी के सिक्के वजन 500 ग्राम रकम सहित बैंक के कागज चोरी हो गए।

दष्टौन में गया परिवार, उधर चोरों ने कर दिया घर साफ / Bamorkala News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में नशे में धुत कार चालक का कहर, कई लोगों को मारी टक्कर / Shivpuri News
- काम दिलाने के नाम पर युवकों को कर्नाटक ले जाकर बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने लगाई गुहार / Shivpuri News
- शराबी पति की मारपीट से त्रस्त महिला ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- बैराड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹2 लाख की स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- खनियाधाना के 20 छात्रों ने रचा इतिहास, नवोदय व आवासीय विद्यालयों में चयन / Shivpuri News<br>





Be First to Comment