Press "Enter" to skip to content

जियो के फीचर फोन को ‘डिटेल D1’ यूं देगा टक्कर

detel phone n 2017830 105443 30 08 2017मल्टीमीडिया डेस्क। भारतीय मोबाइल बाजार में रिलायंस
जियो ने सस्ती कॉल दरों के साथ ही सस्ता फीचर फोन लॉन्च करके दूसरी
कंपनियों को चुनौती पेश कर रखी है। हर कंपनी जियो को टक्कर देने में जुटी
है। इस बीच डिटेल नाम की कंपनी ने सबसे सस्ता फोन लॉन्च किया है। डिटेल डी 1
की कीमत मात्र 266 रुपए है। GST लगने के बाद इस मोबाइल को 299 रुपए खरीदा
जा सकेगा। इस फोन को यूजर्स कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से ही खरीद सकते
हैं।

कंपनी की मानें तो फोन को
ऑर्डर करने के 8 से 10 दिन में ही फोन को डिलीवर कर दिया जाएगा। इस फोन का
सीधा मुकाबला जियो के 4जी फीचर फोन से हो सकता है।

299 रुपए के Detel D1 के फीचर्स –
इस
फोन का लुक काफी हद तक नोकिया की तरफ है। सिंगल सिम को सपोर्ट करने वाले
इस फोन में 1.44 इंच का मोनोक्रोम डिस्प्ले दिया गया है। फोन को पावर देने
के लिए इसमें 650 एमएएच की बैटरी दी गई है। साथ ही इसमें टॉर्च, एफएम
रेडियो और स्पीकर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। सबसे अहम बात यह फोन केवल 2जी
और 3जी सपोर्ट करता है। ऐसे में इस फोन पर जियो इस्तेमाल नहीं किया जा
सकता है। वहीं इसमें रियर और फ्रंट कैमरा नहीं दिया गया है।
JioPhone के फीचर्स –
यह
फोन सिंगल सिम सपोर्ट करता है। इसमें 2.4 इंच का क्यूडब्ल्यूवीजीए
डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन 1.2 गीगाहर्ट्ज स्प्रेडट्रम SPRD
9820A/QC8905 ड्यूल कोर प्रोसेसर और 512 एमबी रैम से लैस है। इसमें 4 जीबी
की इंटरनल मैमोरी दी गई है। जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128 जीबी तक
बढ़ाया जा सकता है। बेसिक फोटोग्राफी के लिए इसमें 2 मेगापिक्सल का रियर
कैमरा दिया गया है। वहीं, फ्रंट पैनल पर VGA कैमरा मौजूद है। फोन को पावर
देने के लिए इसमें 2000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
Detel D1 बनाम JioPhone –
Detel
D1 उन यूजर्स के लिए काफी बेहतर साबित होगा। जिन्हें मोबाइल केवल कॉलिंग
के लिए ही चाहिए होता है। यह फोन जियोफोन के केवल कीमत के मामले में ही
टक्कर देता नजर आ रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह फोन न तो 4जी सपोर्ट करता
है और ही न इसमें कैमरा दिया गया है। साथ ही जियोफोन में जहां 2000 एमएएच
की बैटरी दी गई है। वहीं, Detel D1 में 650 एमएएच की ही बैटरी दी गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!