Press "Enter" to skip to content

कूलर की सफाई कर रहा था युवक, लग गया करंट, मौत / Shivpuri News

 

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र पिपरसमां गांव में कूलर की सफाई करते हुए युवक को करंट लग गया। युवक की पत्नी ने देख अन्य परिजनों को सूचना दी। परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
रुपसिंह(20) पुत्र पूक्का जाटव निवासी पिपरसमां गांव शनिवार की रात 8बजे अपने घर पर लगे कूलर की सफाई कर रहा था। कुछ देर बाद उसकी पत्नी ने देखा तो रूपसिंह वह कूलर से चिपका हुआ जमीन पर पड़ा था। उसने अपने घर के अन्य सदस्यों को सूचना दी। जिसके बाद परिजन जिला अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। देहात थाना पुलिस पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!