Press "Enter" to skip to content

टूरिस्ट वेलकम सेंटर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित / Shivpuri News

शिवपुरी। जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के तत्वाधान में पर्यटक स्वागत केंद्र छत्री रोड पर प्रत्येक रविवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में इस रविवार को भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर शिवांगी अग्रवाल व वन परिक्षेत्र अधिकारी अतुल सिंह बघेल तथा मध्यप्रदेश राज्य सहकारी पर्यटन संघ के अध्यक्ष कुंवर अरविंद सिंह तोमर मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन गिरीश मिश्रा व मुकेश आचार्य ने किया।
डीएटीसीसी के सदस्य महेंद्र सिंह राजावत होटल सुखसागर ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन शहर की प्रतिभाओं को गीत गायन, नृत्य, संगीत कला सहित अनेक कलाओं में निखारने व पर्यटन के विकास के लिए किया जा रहा है। जिसमें बच्चों सहित हर आयुवर्ग के लोगों द्वारा अपनी कला को प्रदर्शित किया जा सके। शिवपुरी जिले की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, महिलाओं एवं पुरुषों के द्वारा इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भागीदारी की जा रही है।
इस रविवार को जेसीआई डायनेमिक महिला शिवपुरी द्वारा महिलाओं और बच्चियों के कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रविवार 27 सितंबर को आजादी का 75वां अमृत महोत्सव का आयोजन अंतरराष्ट्रीय पर्यटन दिवस के रूप में भव्य तरीके से आयोजित करने हेतु निर्णय लिया गया है, जिसमें शहर के प्रसिद्ध सामाजिक संस्था द्वारा अपनी सहभागिता दी जाएगी।

अनमोल ने एकल नृत्य व विनीत शर्मा ग्रुप ने दी शानदार प्रस्तुति
टूरिस्ट वेलकम सेंटर पर अनमोल भार्गव के शानदार नृत्य ने खूब वाहवाही लूटी। इसके बाद विनीत शर्मा अनलिमिटेड डांस ग्रुप ने भगवान शिव के तांडव स्त्रोत पर शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी। इसके अलावा शिवांगी सिंह, देविका, सुरभि, आकृति तोमर, रौनक शर्मा, दिव्यांश, अंशिजा जैन, ज़की खान, आशीष जैन, सचिन सेन, मयंक त्रिपाठी, पार्थ शर्मा, गुनगुन खटीक, वैष्णवी खटीक, विष्णु राठौर, नयांश दंडोतिया, अंशिका उपाध्याय, शुभ्रा, ऋषिवाला गौड़, अर्णव यादव, गरिमा, अन्वेशा तिवारी, मनस्वी जोशी, अपेक्षा त्रिवेदी, अंश उपाध्याय, परिणीति, अंतरा गौड़ सहित अन्य कलाकारों ने गीत गायन व नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी।

जेसीआई डायनेमिक ने भी खिलाया खेल
शहर की समाजसेवी संस्था जेसीआई डायनेमिक की जिलाध्यक्ष शशि शर्मा ने डिप्टी कलेक्टर शिवांगी अग्रवाल का स्वागत पुष्पगुच्छ भेट कर किया। इसके बाद रस्सी कूद, पास ऐंड थ्रो सहित कई गेम आयोजित हुए व विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किए गये।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!