
शिवपुरी। जिला अस्पताल शिवपुरी के सिविल सर्जन डॉ गोविंद की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। अब डॉ. गोविंद सिंह के खिलाफ सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने पूर्व में दर्ज किए गए मामले में एससी-एसटी एक्ट की धारा में भी मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसी वीडियो के आधार पर धारा में इजाफा किया गया है। सिविल सर्जन अपने चेंबर में राष्ट्रहित के मुद्दे पर सिविल सर्जन ने अपने आदतन बिना कुछ सोचे समझे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ अपशब्द कहे थे। जिसमें जय भीम-जय भारत का जिक्र किया था। इसी वीडियो के आधार चुनाव आयोग ने मुकदमा दर्ज कराने शिवपुरी भेजा है।
इनका कहना है

सिविल सर्जन के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट की धारा का इजाफा किया गया है। सीडी की जांच की जा रही है, जांच के बाद गिरफ्तारी की जाएगी।
राजेश हिंगणकर
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी






Be First to Comment