Press "Enter" to skip to content

कोर्ट के लॉकअप में घुसकर पुलिस ने कैदी को दी एनकाउंटर की धमकी / Shivpuri News

सीजेएम को की गई शिकायत मामले की जांच के आदेश

कोतवाली पुलिस के सब इंस्पेक्टर पर लगाया विचाराधीन कैदी ने मारपीट का आरोप

शिवपुरी। न्यायालय के पुलिस अभिरक्षा गृह में बंद विचाराधीन कैदी सौरभ सिंह चौहान को कोतवाली पुलिस द्वारा लॉकअप में घुसकर पीटने और एनकाउंटर में मार गिराने की धमकी देने का सनसनीखेज आरोप सामने आया है। इस मामले में विचाराधीन कैदी सौरभ चौहान के वकील ओपी चतुर्वेदी द्वारा सौरभ सिंह की शिकायत मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किए जाने पर न्यायालय ने आरोपों की जांच कराए जाने का आदेश दिया है।

सूरज चौहान पुत्र अनूप सिंह चौहान द्वारा सीजेएम कोर्ट में प्रस्तुत किए गए आवेदन के संबंध में जानकारी देते हुए एडवोकेट ओम प्रकाश चतुर्वेदी ने बताया कि सौरभ सिंह उर्फ इंद्रजीत सिंह चौहान पुत्र अनूप सिंह चौहान प्रकरण क्रमांक 650 /16 के विचारण के क्रम में न्यायालय द्वारा आज कोर्ट पेशी पर तलब किया गया था। इसी दौरान जब वह कोर्ट परिसर में स्थित पुलिस लॉकअप में बंद था उसी समय कोतवाली पुलिस की एक गाड़ी वहां पहुंची और उसमें से उतरे सब इंस्पेक्टर चेतन शर्मा तथा एक अन्य सब इंस्पेक्टर ने लॉकअप में घुसकर सौरभ चौहान को बाल पकड़कर मारा पीटा तथा साथ में मौजूद आरक्षकों से कथित तौर पर यह भी कहा कि यह वही है जिसने डीएसपी लहरी साहब पर गोली चलाई थी इसे भगाओ और भागने की कोशिश में इसे गोली मारेंगे, इसे एनकाउंटर में मार देंगे। सौरभ चौहान की ओर से यह आवेदन सीजेएम कोर्ट में अभिभाषक के माध्यम से दिया गया। सीजेएम ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!