जबलपुर

जबलपुर पहुंचे लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कमलनाथ के राजनीति से रिटायरमेंट वाले बयान पर कहा है कि वे कांग्रेस की अंतर्कलह से पीड़ित हैं। इस वजह से इस तरह की बात कर रहे हैं।
नवरात्रि में कांग्रेस गंगाजल वितरण करेगी, मीडिया के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस के पास अब करने को कुछ बचा नहीं है। गंगाजल को स्पर्श कर कांग्रेस अपनी कमियों को ठीक कर ले, इतना ही काफी है।’
डिंडौरी हादसे पर बोले- जांच की जा रही
डिंडौरी में गुरुवार तड़के हुए हादसे को मंत्री ने दुखद बताया। उन्होंने कहा, ‘सरकार हर तरह परिजनों की मदद कर रही है। दोबारा फिर कभी इस तरह की घटना न हो, सरकार इस दिशा में भी प्रयास कर रही है। मार्ग में टर्निंग बहुत ज्यादा है, इस पर भी जांच की जा रही है।










Be First to Comment