Press "Enter" to skip to content

पटवारी बोले- कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट मंगलवार को आएगी: PCC चीफ ने कहा- 19 मार्च को CEC की बैठक के बाद हो जाएगा ऐलान दिल्ली मे /मध्यप्रदेश

भोपाल

पटवारी ने कहा- हम किसानों की लड़ाई लड़ते रहेंगे।

कांग्रेस के मध्यप्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, ‘हम दो दिन में MP की बची हुई सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर देंगे।’ उन्होंने यह बात रविवार सुबह अपने सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही। उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज औपचारिक तौर पर मुंबई में खत्म हो रही है। कांग्रेस के तमाम नेता इस यात्रा से फ्री हो जाएंगे। पार्टी आलाकमान ने निर्देश दिए हैं कि जिन सीटों पर उम्मीदवार घोषित होने हैं, उनको लेकर स्टेट टीम और स्क्रीनिंग कमेटी के साथ चर्चा कर सिंगल नाम फाइनल कर लें।’

इससे पहले पटवारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पार्टी के प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह, स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष रजनी पाटिल और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के साथ चर्चा की। अब 19 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी (CEC) की मीटिंग होगी। इस बैठक के बाद MP की बची 18 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए जाएंगे।

कांग्रेस मध्यप्रदेश की 29 में से 28 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारने जा रही है। 10 उम्मीदवार घोषित किए जा चुके हैं। INDIA गठबंधन के तहत खजुराहो सीट समाजवादी पार्टी को दी गई है।

BJP में गए नेता तीसरी पंक्ति में फोटो खिंचवा रहे

हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी का नाम लिए बिना पटवारी ने कहा- अभी हमारे एक वरिष्ठ नेता गए हैं। वे तीसरी रो में बैठकर फोटो खिंचवा रहे हैं। सब देख रहे हैं कि जो लोग कांग्रेस छोड़कर गए, उनका कितना सम्मान बचा है।

PCC चीफ ने कहा-चुनावी बॉन्ड के पैसे से भाजपा ने विधायक-सांसद खरीदे।

PCC चीफ ने कहा-चुनावी बॉन्ड के पैसे से भाजपा ने विधायक-सांसद खरीदे।

चुनावी बॉन्ड जबरन वसूली का उदाहरण

PCC चीफ ने बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, ‘चुनावी बॉन्ड के पैसे से भाजपा ने विधायक-सांसद खरीदे। इलेक्टोरल बॉन्ड करप्शन सामने आने के बाद साफ हो गया कि मोदी सरकार से ज्यादा करप्ट कोई नहीं हैं। चुनावी बॉन्ड जबरन वसूली का उदाहरण बना है। सुप्रीम कोर्ट की लताड़ के बाद डेटा सामने आया है।’

एक भी गारंटी भाजपा ने पूरी नहीं की

पटवारी ने कहा- विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा ने वादाखिलाफी की है। आम जनता निराश और परेशान है। 2014 से 23 तक एक भी गारंटी भाजपा ने पूरी नहीं की। लोकतंत्र के उत्सव में जनता यह याद रखे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो इंडिया बनाने की बात कही थी, उसके विपरीत भ्रष्टाचार की स्थिति बना दी।

पीएम केयर फंड में कितना भ्रष्टाचार और वसूली हुई, यह भी सामने आएगा। कांग्रेस ने सूचना, शिक्षा जैसे कई अधिकार दिए। हम सरकार बनते ही हर ग्रेजुएट को साल में 1 लाख रुपए की सहायता देंगे। महिलाओं को सामाजिक न्याय देंगे। समर्थन मूल्य के साथ किसानों का कर्ज माफ करेंगे।

मोहन यादव अपरिपक्व, पर्ची वाले सीएम

कांग्रेस अध्यक्ष ने सीएम डॉ. मोहन यादव पर हमला बोलते हुए कहा- वे पर्ची वाले मुख्यमंत्री हैं। अपरिपक्व हैं। मध्यप्रदेश में हर जगह लूट मची है। न तो अधिकारियों की स्थिति संभल रही है, न ही खाली पद भरे जा रहे हैं।

More from BhopalMore posts in Bhopal »
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!