शिवपुरी। दो माह पहले ही सीएमओ सीपी राय को बैतूल से शिवपुरी नगरपालिका सीएमओ के रूप में भेजा गया, लेकिन श्री राय का स्थानांतरण शिवपुरी से झाबुआ हो गया है। अचानक उनके स्थानांतरण को लेकर तरह तरह की चर्चाएं चल रही है। जब उनसे पूछा गया कि आपको तो तीन साल यहां नहीं हुए तो फिर कौन सी बात स्थानांतरण में अहम रही तो वह बोले कि सरकार ने मेरी उपयोगिता झाबुआ में ज्यादा समझी होगी इसीलिए मेरा वहां स्थानांतरण कर दिया। सीएमओ सीपी राय का यह भी कहना था कि उन्हें देर शाम इसकी जानकारी मिली। वही भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष और पार्षद भानू दुबे का कहना था कि वह भी आश्चर्य में हैं कि इतनी जल्दी वह शिवपुरी से स्थानांतरित कैसे हो गए। हालांकि अल्प समय में ही उन्होंने नपा में कई बदलाव किए जो चर्चाओं में रहे जिसमें फिल्टर प्लांट का निरीक्षण और कार्रवाई शामिल है।






Be First to Comment