Press "Enter" to skip to content

CM योगी बोले- खुद एक समस्या है कांग्रेस: वो कहते है राम-श्रीकृष्ण हुए ही नहीं, प्रश्न खड़ा कार दिया हमारे इतिहास और विरासत पर ही /राजस्थान

भरतपुर

भरतपुर के हलैना में जनसभा के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ।

लोकसभा चुनाव के पहले चरण को लेकर भाजपा ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। भरतपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राम स्वरूप कोली के समर्थन में रविवार सुबह 11 बजे हलैना में आयोजित विजय शंखनाद सभा को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने संबोधित किया। इसके बाद दौसा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कन्हैयालाल के समर्थन में लालसोट में सभा को संबोधित किया।

हलैना में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि भरतपुर ब्रज मंडल का भाग है। मथुरा है, वृंदावन है, बरसाना है, गोकुल है, लेकिन ये (कांग्रेस) कहते हैं कि राम और श्रीकृष्ण हुए हीं नहीं। इतना बड़ा अपमान किया है, ये कांग्रेस के लोग हमारे इतिहास और विरासत पर ही प्रश्न खड़ा करने का प्रयास करते हैं।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस नहीं चाहती है कि देश की समस्याओं का समाधान हो, क्योंकि कांग्रेस खुद अपने आप में समस्या है। कांग्रेस गरीबों को भूखा मारती है और आतंकवादियों को बिरियानी खिलाती है।

सीएम योगी की राजस्थान में आज तीन सभाएं हैं। इनके जरिए वे चार से पांच लोकसभा सीटों पर मतदाताओं को साधेंगे। कार्यक्रम के मुताबिक योगी की पहली सभा सुबह 11 बजे भरतपुर के हलैना में हुई। इसके बाद दौसा के लालसोट में सभा को संबोधित करेंगे। आखिर में सीकर के रींगस में जनसभा होगी।

भरतपुर के हलैना में जनसभा के दौरान मंच पर मौजूद भाजपा प्रत्याशी व विधायकों के साथ विक्ट्री सिंबल दिखाते उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ।

भरतपुर के हलैना में जनसभा के दौरान मंच पर मौजूद भाजपा प्रत्याशी व विधायकों के साथ विक्ट्री सिंबल दिखाते उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ।

हलैना में योगी की सभा की बड़ी बातें…

  • योगी ने विजय शंखनाद सभा की शुरुआत भारत माता के जयकारे और राम-राम सा से की। देवनारायण भगवान की पावन धरा को नमन करते हुए मुगलों के छक्के छुड़ाने वाले महाराजा सूरजमल की स्मृतियों को भी नमन करता हूं।
  • महाराजा सूरजमल ने औरंगजेब के छक्के छुड़ाते हुए उसके लाल किले में भूसा भरवाने का काम करवा दिया था। मुगल सेना उनके सामने नाक रगड़ने को मजबूर हो गई थी। जो समृद्ध और पराक्रमी परम्परा का वारिस हो, वह कभी विभाजनकारी ताकतों को प्रश्रय नहीं दे सकता है, विभाजित नहीं हो सकता है।
  • किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को पहली बार भारत का सर्वोच्च सम्मान दिया गया है, जो किसानों के प्रति उनके द्वारा किए गए कार्यों के प्रति हमारी कृतज्ञता है। हमारी पीढ़ी सौभाग्यशाली है कि हम सब नए भारत का दर्शन कर रहे हैं, आज पीएम मोदी के नेतृत्व में ग्लोबल पावर के रूप में भारत की पहचान बन रही है।
  • उन्होंने कहा कि ये नया भारत है, अपने नागरिकों की सुरक्षा और देश की सीमा की सुरक्षा करना भी जानता है। अगर कोई सुरक्षा में सेंध लगाने का दुस्साहस करता है तो केवल राजस्थान में राम-राम सा ही नहीं करते, बल्कि राजस्थान में आतंकवादियों का राम नाम सत्य भी कर देते हैं।
  • एक मीडिया रिपोर्ट कहती है कि पाकिस्तान में चुन चुनकर आतंकवादी मारे जा रहे, दुनिया आतंकवाद को बोझ मान रही है, लेकिन एक कांग्रेस थी जो अपनी सरकार के समय आतंकवादियों को बिरियानी खिलाती थी। कांग्रेस गरीबों को भूखा मारती थी और आतंकवादियों को बिरयानी खिलाती थी।
  • मैं पूछना चाहता हूं कि क्या अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कांग्रेस के लोग करा पाते। ये बोलते हैं कि राम हुए ही नहीं। मैं पूछना चाहता हूं कि भरतपुर ब्रज मंडल का भाग है। मथुरा है, वृंदावन है, बरसाना है, गोकुल है, नंदगांव है, लेकिन ये (कांग्रेस) कहते हैं कि श्रीकृष्ण हैं ही नहीं। इतना बड़ा अपमान किया है, ये कांग्रेस के लोग हमारे इतिहास और विरासत पर ही प्रश्न खड़ा करने का प्रयास करते हैं।
  • सड़ी गली व्यवस्था को ले चलने वाली कांग्रेस को समर्थन किया होता तो न सुरक्षा होती और न ही गरीब कल्याण होता और न राममंदिर बन पाता। ये (कांग्रेस) चाहते ही नहीं कि समस्या का समाधान हो, कांग्रेस खुद अपने आप में समस्या है।

दौसा के लालसोट में योगी के भाषण की प्रमुख बातें

  • यह 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव हैं। यह ऐसा चुनाव जिसका परिणाम पहले से तय है। पूरा देश कह रहा है- फिर एक बार मोदी सरकार। यह अचानक नहीं हुआ। यह भारतीय समाज की अभिव्यक्ति है। 10 साल पहले की कल्पना अब साकार हुई है कि दुनिया में भारत का सम्मान हो।
  • आज देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। 3 दिन पहले प्रमुख अखबार द गार्जियन ने लिखा है। दो साल पहले पाकिस्तान में दुर्दांत आतंकवादियों को चुन-चुनकर मारा। यह भारत ने करवाया। हम राम-राम भी कहते हैं और आतंकियों का राम नाम सत्य भी करते हैं।
  • आज आतंकवाद को प्रश्रय देने से देश डरते हैं। सोचते हैं कि ऐसा किया तो भारत की ओर से एयर स्ट्राइक हो जाएगी। देश में आज स्वच्छता का वातावरण है। नक्सलवाद खत्म, आतंकवाद खत्म, कश्मीर में पत्थरबाजी खत्म, अमरनाथ यात्रा सुरक्षित है, लाखों लोग घूमने कश्मीर जा रहे हैं, वैष्णो देवी जा रहे हैं।
  • दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे, आईआईटी, एम्स, आईआईएम, हर घर नल का जल जैसी योजनाएं कारगर हुई हैं। कांग्रेस के वक्त गरीबों के हक पर डाका डाला जाता था। आज 80 करोड़ लोगों को देश में राशन मिल रहा है। 60 करोड़ को 5 लाख का बीमा, 12 करोड़ किसानों को पेंशन, 12 करोड़ परिवारों को शौचालय, 10 करोड़ घरों में उज्ज्वला, ढाई करोड़ लोगों को फ्री बिजली मिल रही है।
  • हमारे काम की शुरुआत राम और कृष्ण के नाम से होती है। सुप्रीम कोर्ट में इन लोगों ने कहा कि ये हुए ही नहीं। कल्पना थे। राजस्थान में मीराबाई ने पूरा जीवन कृष्ण भक्ति में समर्पित किया। राम और कृष्ण के भक्तों की पूरी श्रृंखला है।
  • अयोध्या में राम मंदिर बन गया है। 10 साल पहले कोई अयोध्या गया हो, वह अब जाएगा तो देखेगा कि क्या से क्या हो गया है। पहले यूपी में बमबाजी होती थी, अब बम-बम होता है।
  • कांग्रेस के वक्त कर्फ्यू लगते थे। कर्फ्यू उनके डीएनए का हिस्सा है। यूपी में 7 साल से दंगा नहीं हुआ। धूमधाम से कावड़ निकलती है। बेटियां-व्यापारी सुरक्षित हैं। कानून का राज कैसा हो ये भाजपा ने सुनिश्चित किया है।
  • दौसा लोकसभा सीट से भाजपा ने कन्हैयालाल को प्रत्याशी बनाया है। योगी ने सभी लोगों को दस घरों में जाकर कन्हैयालाल का प्रचार करने की अपील की। कहा खेती बाड़ी से समय निकालकर खुद को कन्हैयाललाल और पीएम मोदी का प्रतिनिधि मानकर काम करें।

योगी की सभा की फोटोज…

हलैना में विजय शंखनाद सभा को संबोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ।

हलैना में विजय शंखनाद सभा को संबोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ।

हलैना सभा के दौरान सीएम योगी को भाजपा प्रत्याशी समेत अन्य नेताओं ने महाराजा सूरजमल की तस्वीर और गदा भेंट किया।

हलैना सभा के दौरान सीएम योगी को भाजपा प्रत्याशी समेत अन्य नेताओं ने महाराजा सूरजमल की तस्वीर और गदा भेंट किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!