Press "Enter" to skip to content

संकल्प पत्र की खूबियां बताई CM यादव ने: कहा- किसी डिक्शनरी में भी नहीं मिलेगा मोदी की गारंटी की भी गारंटी जैसा शब्द /मध्यप्रदेश

भोपाल

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने रविवार को दिल्ली में संकल्प पत्र जारी किया। मेनिफेस्टो के जरिए 2047 तक के विकसित भारत के विजन को बताने के लिए भोपाल में स्टेट मीडिया सेंटर में सीएम डॉ. मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

सीएम मोहन यादव ने इस संकल्प पत्र(मेनिफेस्टो) से मध्य प्रदेश को क्या मिलेगा, इसका पूरा रोड मैप बताया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा है कि देश में चार जातियां हैं। ये संकल्प पत्र उनके विकास के लिए संकल्पित है। संकल्प पत्र आगामी 5 वर्ष के लिए सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के आधार पर ही केंद्रित है। संकल्प पत्र 2047 के विकसित भारत का संकल्प पत्र है। इसमें ये भी बताया गया है कि पिछले 10 साल में मोदी सरकार ने क्या-क्या काम किए।

घोषणा पत्र को इसलिए दिया संकल्प पत्र नाम

सीएम मोहन यादव ने कहा, आमतौर पर चुनाव से पहले घोषणा पत्र जारी किए जाते हैं। केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले 10 साल में की गई घोषणाओं को संकल्प में बदला है। इन्हें पूरा किया है। इसलिए उन्होंने इसका नाम संकल्प पत्र रखा है। संकल्प वह होता है जिसे पूरा किया जाए। प्रधानमंत्री ने पिछले 10 साल में प्रदेश को जिन-जिन सेक्टर में काम दिए थे वे पूरे किए गए हैं। जो समय मुझे मिला है उसमें हमने भी आगे बढ़ने का प्रयास किया है। इसी आधार पर हमने राज्य के भी संकल्प पत्र पर बात की थी।

कल दिल्ली में जारी संकल्प पत्र को देखें तो इसमें मध्य प्रदेश के लोगों के लिए कहा गया है कि हर गरीब को मकान मिलेगा। वो चाहे शहरी हो या ग्रामीण। मैं कुछ जिलों के उदाहरण दे सकता हूं। यहां प्रधानमंत्री आवास के नाम से सबसे ज्यादा मकान शहरी क्षेत्र में दिए गए हैं। उसमें एक जिला मेरा (उज्जैन) भी आता है। उज्जैन में 7000 से ज्यादा शहरी आवास दिए गए है।

प्रदेश में पर्यटन की संभावनाएं ज्यादा

  • सीएम ने कहा, बाबा महाकाल का महालोक बनने के बाद धार्मिक लोक में मध्य प्रदेश ने बड़ी छलांग लगाई है। दुनिया के 200 देश में से 60 देश ऐसे हैं जिनकी पूरी वार्षिक अर्थव्यवस्था केवल टूरिज्म के माध्यम से चलती है। हमारे प्रदेश में पर्यटन की संभावना हैं। संकल्प पत्र में मोदी जी ने टूरिज्म पर ज्यादा जोर दिया है। इससे प्रदेश में संभावनाएं बढ़ गई हैं।
  • प्रदेश के लिए मेडिकल टूरिज्म एक नया रास्ता खुला है। बड़े पैमाने पर मेडिकल कॉलेज बनाने की हम कोशिश कर रहे हैं। आने वाले 2 साल में हर लोकसभा क्षेत्र में एक मेडिकल कॉलेज देंगे। इससे प्रदेश में मेडिकल टूरिज्म विकसित होगा और लोगों को रोजगार मिलेगा। हमारे यहां एयर एंबुलेंस सेवा शुरू हो गई है।

CM मोहन यादव ने संकल्प पत्र पर क्या कहा

More from BhopalMore posts in Bhopal »
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!