Press "Enter" to skip to content

CM यादव आज छिंदवाड़ा जाएंगे, दोपहर में रोड शो, फिर सभा को भी संबोधित करेंगे, डायवर्ट कई रूट /#मध्यप्रदेश

छिंदवाड़ा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को छिंदवाड़ा दौरे पर आ रहे हैं। CM बनने के बाद यह उनका दूसरा छिंदवाड़ा दौरा है। वे दोपहर 2.30 बजे इमली खेड़ा हवाई पट्टी पर विशेष हेलिकॉप्टर से पहुंचेंगे। यहां से रोड शो करते हुए पोला ग्राउंड पहुंचेंगे। यहां आमसभा को संबोधित करेंगे। ELC चौक पर छत्रपति शिवाजी महाराज को माल्यार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शहर के ट्रैफिक प्लान में बदलाव किया गया है। शहर में भारी वाहनों का प्रवेश सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।

डायवर्जन रूट

  • ईएलसी तिराहा से आवश्यकतानुसार वाहनों को सत्कार तिराहा और एमएलबी स्कूल की ओर वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।

इस स्थान से वाहनों को बरारीपुरा / राजपाल चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा। इस स्थान से वाहनों को बरारीपुरा/चित्रकूट काम्पलेक्स की ओर डायवर्ट किया जाएगा। इस स्थान से आवश्यकतानुसार वाहनों को सत्कार तिराहा की ओर डायवर्ट किया जाएगा। इस स्थान से आवश्यकतानुसार वाहनो को नगर निगम कार्यालय से बड़वन-विवेकानंद कालोनी -नागपुर रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

प्रवेश निषेध व्यवस्था

  • अनगड़ हनुमान मंदिर से पोला ग्राउंड की ओर वाहनो का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।सहस्त्रबाहु चौराहा से पोला ग्राउंड एवं जिला अस्पताल तथा पत्रिका वाली गली की ओर वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
  • पत्रिका वाली गली में वीआईपी /प्रशासनिक वाहनों के अतिरिक्त अन्य वाहनो का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।एंबुलेंस / फायरब्रिगेड वाहन हेतु विशेष रूट व्यवस्था रहेगी
  • एंबुलेंस / फायरब्रिगेड वाहनो को आवश्यक परिस्थितियों को छोड़कर मुख्य मार्ग से बिना किसी अवरोध के गंतव्य तक तत्काल पहुंचाया जाएगा। अतिआवश्यक परिस्थितियों में मरीज को अस्पताल पहुंचाने के लिए पूर्व सूचना पर ग्रीन कॉरिडोर निर्मित कर एंबुलेंस को अस्पताल पहुंचाया जाएगा। इसके लिए मोबाइल नंबर 7000549056 एवं लैंड लाईन नंबर 07162 – 244011 पर एवं थाना यातायात छिंदवाड़ा में संपर्क कर सकते हैं।

यहां वाहनों की पार्किंग

  • नरसिंहपुर रोड से आने वाले वाहन पुलिस लाइन ग्राउंड
  • नागपुर रोड से आने वाले वाहन डीडीसी काॅलेज इनर ग्राउंड, लाल ग्राउंड, ईएलसी चर्च कंपाउंड
  • परासिया रोड से आने वाले वाहन, बर्मन की जमीन
More from BhopalMore posts in Bhopal »
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!