Press "Enter" to skip to content

बड़ी खबर सिंधिया के समर्थकों की धमकी, CM कमलनाथ को शिवपुरी में घुसने नहीं देंगे | Shivpuri News

शिवपुरी के माधव चौक चौराहे पर सिंधिया समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की मांग की।

शिवपुरी। कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर सिंधिया समर्थक तरह तरह से अपना प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को नगर के माधवचौक चौराहे पर कोंग्रेस ने तंबू लगा दिया है। समर्थकों ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रदेश अध्य्क्ष बनाने की मांग शुरू कर दी है। कोंग्रेस नेता अपल खान एवम पूर्व युवक कोंग्रेस अध्य्क्ष रामकुमार शर्मा ने कहा कि प्रदेश में सिंधिया की बदौलत सरकार बनी।
अब उन्हें प्रदेश अध्य्क्ष बनाकर पार्टी को मजबूत करना चाहिए। नेता बोले आज धरना देंगे। दो दिन बाद भोपाल जाएंगे और सीएम कमलनाथ से यही मांग करेंगे। उसके बाद दिल्ली जाकर हमारी नेता राष्ट्रीय अध्य्क्ष सोनिया गांधी से मिलेंगे। धरना प्रदर्शन के दौरान नेता जमकर नारेबाजी भी कर रहे थे। धरने में सिंधिया निष्ठ ही नजर आए, केपी सिंह और दिग्गी समर्थक नहीं दिखे।
आज के धरने में नपाद्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह, राकेश जैन आमोल, हरिओम राठौर हटईंयन, राजेश बिहारी आदि नेता मौजूद रहे।
बता दे कि बीते रोज जहां पूर्व विधायक सुरेश राठखेड़ा ने प्रदेश अध्यक्ष ना बनाए जाने पर सिंधिया के साथ रहकर इस्तीफा देने की बात कही थी तो वही सोमवार को शहर के माधव चौक चौराहे पर कांग्रेस के कई कद्दावर नेता धरने पर जा बैठे। इसके पहले जनपद अध्य्क्ष पारम रावत ने सचिव पद से इस्तीफा दे दिया था।
केपी निष्ठ वासित बैठे एसपी के पास
एक तरफ चौराहे पर सिंधिया निष्ठ धरने पर बैठे थे तो दूसरी ओर केपी सिंह विधायक के खास वासित अली एसपी राजेश चन्देल के केबिन में बैठे थे। गणेश चतुर्थी के चलते आज एसपी ओर एएसपी दोनों कार्यालय में मौजूद थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!