Press "Enter" to skip to content

CM साय बोले- तारीख बढ़ाएंगे धान खरीदी की। उद्घाटन किया लोकसभा केंद्रीय चुनाव कार्यालय का, बोले- विश्वास के साथ सौंपी सन्ता जनता ने… / #छत्तीसगढ़

रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया।

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को रायपुर में राजभवन के पास केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया। सीएम साय ने कहा कि धान खरीदी की तारीख बढ़ाने का आग्रह हो रहा है। धान की बंपर खरीदी हो जाएगी। किसान भाइयों को कोई परेशानी नहीं होगी। निश्चित रूप से खरीदी की तारीख बढ़ाएंगे।

दरअसल, भाजपा एक बार फिर मोदी सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच पहुंचेगी। मुख्यमंत्री साय ने कार्यालय के उद्घाटन के बाद मंत्रियों और नेताओं को शुभकामनाएं दी। सीएम ने कहा कि मोदी की गारंटी पर विश्वास करते हुए लोगों ने बीजेपी को वोट देकर सत्ता सौंपी है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया।

रायपुर लोकसभा भाजपा का अजेय किला

सीएम साय ने कहा कि रायपुर लोकसभा भाजपा का अजेय किला है। इस बार बीजेपी 5 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत दर्ज करेगी। पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार ने बेहतरीन काम किया है।इस दौरान उन्होंने उपलब्धियों के बारे में बताया। जिसमें राम मंदिर का निर्माण, धारा 370 को हटाना और तीन तलाक का फैसला शामिल है।

हर वर्ग को मोदी सरकार पर भरोसा

उन्होंने कहा कि उत्तर पूर्व और ईसाई बहुल गोवा में भी भाजपा की सरकार बनी है और देश के हर वर्ग को मोदी सरकार पर भरोसा है। उन्होंने दावा किया कि इस बार 400 से ज्यादा सीटों के साथ सरकार बनेगी। भाजपा सरकार द्वारा कम समय में किए गए कार्यों को भी याद किया।

जिसमें धान खरीदी, लंबित बोनस का वितरण, पीएससी में कथित अनियमितता की सीबीआई जांच समेत अन्य शामिल हैं। जल्द ही महतारी वंदन योजना और एलपीजी सिलेंडर जैसे वादे पूरे होंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया।

इन मुद्दों को लेकर प्रचार की तैयारी

भाजपा लोकसभा चुनाव में स्थानीय सरकार के काम-काज के साथ केंद्र की मोदी सरकार के कामों को जनता के बीच जाकर गिनाएगी। प्रधानमंत्री आवास योजना, धारा 370 खत्म करना, राम मंदिर निर्माण, काेराेना काल में दवाएं, राशन पहुंचाना जैसे मुद्दे बीजेपी शामिल करेगी।

पिछली बार से ज्यादा वोट का टारगेट

रायपुर लोकसभा के प्रभारी संदीप शर्मा ने बताया कि हमारा लक्ष्य पिछले चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को मिले वोट से ज्यादा वोट दिलाना है। अबकी बार 400 पार का लक्ष्य भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का लक्ष्य है। रायपुर लोकसभा के कार्यकर्ताओं में आपसी तालमेल और मेल मिलाप जरूरी है। इसी को ध्यान में रखकर प्रत्याशी की घोषणा के पहले लोकसभा चुनाव केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया जा रहा है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from छत्तीशगढ़More posts in छत्तीशगढ़ »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!