Press "Enter" to skip to content

CM साय बोले- जमानत जब्त करनी है काँग्रेस की: पर्चा भरा लोकसभा कैंडिडेट्स ने बस्तर में /छत्तीसगढ़

जगदलपुर

छत्तीसगढ़ की बस्तर लोकसभा सीट पर नामांकन के आखिरी दिन बीजेपी-कांग्रेस ने अपनी ताकत दिखाई। जगदलपुर में दोनों पार्टियों की नामांकन रैली में जबरदस्त उत्साह दिखा। बीजेपी की सभा को संबोधित करते हुए सीएम विष्णु देव साय ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस की जमानत जब्त करानी है।

इस दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस महादेव के नाम पर जुआ-सट्टा खिला रही है। पता नहीं अभी कितने लोग जेल जाएंगे। केजरीवाल तो जेल गए, छत्तीसगढ़ में पता नहीं कितने लोग जेल जाएंगे। सभा शुरू होने से ठीक पहले जगदलपुर मेयर सफीरा साहू और 6 कांग्रेस पार्षदों समेत 15 सौ से ज्यादा कांग्रेसियों ने बीजेपी जॉइन की।

वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल और पीसीसी चीफ दीपक बैज की मौजूदगी में पर्चा दाखिल किया। इसके बाद लाल बाग मैदान में नामांकन सभा आयोजित की गई। इस दौरान पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि बीजेपी की वजह से लोकतंत्र पर खतरा बना हुआ है।

इन प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

प्रत्याशी का नामपार्टी
कवासी लखमाकांग्रेस
महेश राम कश्यपभाजपा
नरेंद्र बुरकाहमरराज
कवलसिंह बघेलराष्ट्रीय जनसभा पार्टी
आयतूराम मंडावीबसपा
फूलसिंग कचलामसीपीआई
शिवराम नागसर्व आदि दल
सुंदर बघेलनिर्दलीय
टीकम नागवंशीगोड़वाना गणतंत्र पार्टी
जगदीश प्रसाद नागआजाद जनता पार्टी
प्रकाश कुमार गोटास्वंतत्र दल
राजा राम नागभारतीय साक्षर पार्टी
जगदलपुर मेयर सफीरा साहू समेत 1500 से ज्यादा कांग्रेसी बीजेपी में शामिल।

जगदलपुर मेयर सफीरा साहू समेत 1500 से ज्यादा कांग्रेसी बीजेपी में शामिल।

मेयर सफीरा समेत कई कांग्रेसी बीजेपी में शामिल

महेश कश्यप के नामांकन से पहले आयोजित नामांकन सभा में जगदलपुर मेयर सफीरा साहू समेत 1500 से ज्यादा कांग्रेसी बीजेपी में शामिल हो गए। सीएम विष्णु देव साय ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जगदलपुर मेयर समेत हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हुए हैं। सभी का स्वागत है।

कांग्रेस प्रत्याशी कवाली लखमा ने दाखिल किया नामांकन।

कांग्रेस प्रत्याशी कवाली लखमा ने दाखिल किया नामांकन।

कवासी लखमा ने दाखिल किया नामांकन

नामांकन रैली से ठीक पहले बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार कवासी लखमा ने नामांकन फॉर्म दाखिल कर दिया है। इस मौके पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल और पीसीसी चीफ दीपक बैज मौजूद रहे।

बीजेपी की नामांकन सभा को संबोधित करते सीएम विष्णु देव साय।

बीजेपी की नामांकन सभा को संबोधित करते सीएम विष्णु देव साय।

साय बोले- मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है

नामांकन रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि महेश कश्यप को आशीर्वाद दें। वे आप लोगों के बीच के हैं। लंबे समय से जनसेवा में लगे हुए हैं। संस्कृति की रक्षा के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। मोदी की गारंटी पर भरोसा कर आपने छत्तीसगढ़ में बीजेपी को आशीर्वाद दिया है।

बस्तर की 8 सीटों पर आपने जीत दिलाई है। तीसरी बार फिर मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है। कांग्रेस की जमानत जब्त होनी चाहिए।

‘कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ को लूटती रही’

साय ने कहा कि पिछले पांच साल कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ को लूटती रही। बस्तर और सरगुजा का विकास रोकने का काम किया। कांग्रेस की सरकार आदिवासी विरोधी रही है। एक बार फिर उन्हें सबक सिखाने का मौका मिला है। कांग्रेस लोक लुभावने वादे तो करती रही, लेकिन जो किया सब जानते हैं।

कांग्रेस की जमानत जब्त कराना है- साय

मुख्यमंत्री साय ने भूपेश बघेल पर हमला बोलते हुए कहा कि 5 साल तक प्रदेश के जो सीएम रहे उन पर महादेव सट्टा ऐप के 508 करोड़ लेने का आरोप है। ये छत्तीसगढ़ के लिए शर्म की बात है। इसलिए कांग्रेस की जमानत जब्त कराना है। महज 100 दिनों में ही हमारी सरकार ने बड़े-बड़े वादे पूरे किए हैं। जिस कांग्रेस सरकार ने गरीबों को मकान से वंचित रखा, उन्हें हमारी सरकार ने मकान दिया।

साव बोले- छत्तीसगढ़ में पता नहीं कितने लोग जेल जाएंगे।

साव बोले- छत्तीसगढ़ में पता नहीं कितने लोग जेल जाएंगे।

साव बोले- कांग्रेस महादेव के नाम पर जुआ-सट्टा खिला रही

डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि नवंबर में जब विधानसभा चुनाव हुए थे तो नारा लगा था अऊ नहीं सहिबो। अब नारा चल रहा है, फिर एक बार, मोदी सरकार। जहां बीजेपी ने बस्तर के बेटे को प्रत्याशी बनाया है, वहीं, कांग्रेस महादेव के नाम पर जुआ-सट्टा खिला रही है। पता नहीं अभी कितने लोग जेल जाएंगे। केजरीवाल तो जेल गए, छत्तीसगढ़ में पता नहीं कितने लोग जेल जाएंगे।

सभा को संबोधित करते डिप्टी सीएम विजय शर्मा।

सभा को संबोधित करते डिप्टी सीएम विजय शर्मा।

विजय शर्मा बोले- पिछली बार हमसे कुछ चूक हुई

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि पिछली बार हम कुछ चूक कर गए थे। मोदी जी के लिए पिछली बार एक कमल बस्तर से नहीं जा पाया था। 2014 से पहले देश में बम फटते थे। 2014 के बाद ऐसा नहीं हुआ। महिलाओं को सरकार ने सुरक्षा दी।

महेश कश्यप को जीत की माला पहनाने को तैयार रहें- रामविचार।

महेश कश्यप को जीत की माला पहनाने को तैयार रहें- रामविचार।

मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है- रामविचार

सभा को संबोधित करते हुए मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि आप सभी लोग महेश कश्यप को जीत की माला पहनाने को तैयार रहें। महेश को जिताकर लोकसभा भेजना है। मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। वहीं, बीजेपी प्रत्याशी महेश कश्यप ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव के साथ ही बस्तर कांग्रेस मुक्त होने जा रहा है।

कांग्रेस की नामांकन रैली को संबोधित करते पूर्व सीएम भूपेश बघेल।

कांग्रेस की नामांकन रैली को संबोधित करते पूर्व सीएम भूपेश बघेल।

भूपेश बोले- हमारी सरकार में सब के जेब में पैसे गए हैं

दूसरी तरफ कांग्रेस की नामांकन रैली को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि आप को मत देने का अधिकार मिला है। राजा हो या रंक हो , महिला हो या पुरुष हो सब को वोट देने का अधिकार है। लेकिन भाजपा की वजह से लोकतंत्र पर खतरा बना हुआ है। बस्तर हो या छत्तीसगढ़, हर जाति के लोगों के लिए हमने हित में काम किया है। हमारी सरकार में सब के जेब में पैसे गए हैं।

भूपेश ने कहा- ओ, अधिकारी जी…

भाषण शुरू होने से पहले सभा स्थल के एंट्री पॉइंट पर विवाद होता देख भूपेश बघेल ने पुलिसवालों से कहा कि आने दो वे हमारे साथी हैं। उन्होंने कहा कि पुलिसवाले तो ऐसा करेंगे ही, सरकार जो बदल गई है। जब तक विवाद खत्म नहीं करोगे, मैं भाषण नहीं कर रहा हूं। विवाद को लेकर उन्होंने कहा- ओ अधिकारी जी…।

बीजेपी ईमानदार लोगों को डरा रही है- बैज

सभा को संबोधित करते हुए पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा की बीजेपी सरकार ने छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बना दिया है। वहीं, केंद्र में बैठी सरकार ईडी और सीबीआई के जरिए कार्रवाई कर ईमानदार लोगों को डराने का काम कर रही है।

वॉशिंग मशीन की तरह काम कर रही बीजेपी- सप्तगिरि उल्का

रैली को संबोधित करते हुए AICC के सचिव सप्तगिरि उल्का ने कहा कि बीजेपी वॉशिंग मशीन की तरह काम कर रही है। कोई भी नेता भ्रष्ट होता है तो वह सीधे बीजेपी की मशीन में चला जाता है और साफ-सुथरा होकर निकल जाता है। बीजेपी का काम सिर्फ तोड़-फोड़ करना है।

कवासी बोले- मैं नहीं कांग्रेस पार्टी चुनाव लड़ रही

कवासी लखमा ने नामांकन रैली में कहा कि, मैं यह कहने आया हूं कि मैं चुनाव नहीं लड़ रहा, कांग्रेस पार्टी लड़ रही है। मुझे टिकट क्यों मिला, मैंने तो टिकट नहीं मांगा था। चुनाव भूपेश बघेल और राहुल गांधी इसलिए लड़ रहे हैं कि हमारा देश बिक रहा, संविधान खतरे में है, बस्तर के लोग खतरे में हैं।

अगर सरकार बीजेपी की आएगी तो बस्तर की हर जनजाति का आरक्षण खत्म कर दिया जाएगा। अगर आरक्षण बचाना है यो दिल्ली में बैठी सरकार को भगाना है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!