Press "Enter" to skip to content

CM भजनलाल को मिली जान से मारने की धमकी जेल से: 5 घंटे बाद पहुंची पुलिस बंदियों तक, दो वार्डन सस्पेंड जेल के/ राजस्थान

जयपुर

जयपुर सेंट्रल जेल में 5 साल से बंद बंदी ने CM भजनलाल को गोली मारने की धमकी दी है। जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल कर यह धमकी दी गई है। बंदी ने बुधवार सुबह करीब 10 बजे फोन किया था। इसके बाद पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। अधिकारी सेंट्रल जेल पहुंचे, जहां जांच के बाद कॉल करने वाले दो बंदियों से मोबाइल जब्त किया गया है। उधर, जेल प्रशासन ने बुधवार रात हेड वार्डन अजय सिंह राठौड़ व वार्डन मनीष कुमार यादव को सस्पेंड कर दिया।

जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया- जेल में बंद पॉक्सो एक्ट के बंदी ने बुधवार सुबह कंट्रोल रूम में फोन कर सीएम को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद कॉल काटकर मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया गया। पुलिस टीम ने तुरंत तकनीकी आधार पर जांच शुरू की और धमकी देने वाले आरोपी की पहचान कर ली। 5 साल से पॉक्सो के मामले में जयपुर जेल में बंद बंदी ने फोन किया था।

जेल प्रशासन ने लाल कोठी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर पूछताछ करेगी। जांच के बाद ही पता चलेगा कि जेल में बंदी के पास मोबाइल कहां से आया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!