Press "Enter" to skip to content

सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करने के खिलाफ सीएमओ ने थाने में दर्ज कराई शिकायत, बोले- बार-बार मुझे करता है परेशान / Shivpuri News

बैराड़ कस्बे के कुछ लोगों ने कॉलोनी में गंदगी से परेशान होकर नगर पंचायत की सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई। इस शिकायत से क्षुब्ध होकर सीएमओ ने शिकायतकर्ता को धमकी दी है कि अगर शिकायत वापिस नहीं ली तो वह उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा कर उन्हें जेल भिजवा देगा।

आवेदन पर कार्यवाही न करने पर दर्ज कराई थी शिकायत
शिकायतकर्ता उदय सिंह उर्फ बंटी परिहार के घर के सामने कई जगह कचड़े के ढेर पड़े हुए हैं, जिन्हें हटाने के लिए उसने नगर पंचायत के सीएमओ को 10 जून को आवेदन देकर शिकायत दर्ज करवाई, परंतु उक्त शिकायत पर जब कोई कार्यवाही नहीं हुई तो बंटी ने 19 जून को सीएम हेल्पलाइन लगा दी। जिसके बाद नगर पंचायत ने कचरे के ढेर हटवा दिए। लेकिन बाकी ढेर वैसे के वैसे ही पड़े रहने दिए। इसकी शिकायत भी पीड़ित ने सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज करा दी। इस शिकायत से परेशान होकर सीएमओ ने शिकायतकर्ता को फोन पर जेल भिजवाने की धमकी देते हुए, थाने में शिकायत दर्ज करवा दी।

मैं वहां लाठी लेकर बैठ जाऊं क्या?
इस मामले में सीएमओ अजीज खान का कहना है कि बैराड़ में हर गली मोहल्ले में कचरे के ढेर हैं, इसने मेरी शिकायत लगाई तो मैंने वहां से कचरे हटवा दिए। अब उसने फिर से शिकायत डाल दिया, तो मैं क्या कर सकता हूं। बंटी इसकी एफआईआर करवाए तो क्या मैं इसका साथ दूंगा। मेरी शिकायत करता है, मैं वहां लाठी लेकर बैठ जाऊं क्या? ये मुझे परेशान करेगा तो मैं क्या करूंगा।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!