Press "Enter" to skip to content

दिखावा बनी सीएम हेल्पलाइन, नहीं हो रहा समस्याओं का निराकरण / Shivpuri News

शिवपुरी। अब अधिकारी आपकी न सुने तो सीएम हेल्पलाइन में शिकायत कीजिए, लेकिन अब सीएम हेल्पलाइन सिर्फ दिखावा बनकर रही है। हजारों शिकायतें सीएम हेल्पलाइन में पेडिंग पड़ी हुई हैं जिनका निराकरण नहीं हो पा रहा है वहीं अधिकारी भी इस ओर ध्यान न देकर अपने कर्तव्य के प्रति सचेत नहीं है। मामले को लेकर कलेक्टर ने भी अधिकारियों से कहा कि वह सीएम हेल्पलाइन में की गई शिकायतों का जल्द से जल्द निराकरण करें लेकिन इसके बाद भी अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

बीते रोज अंबेडकर कॉलोनी में नाली जाम को लेकर नगर पालिका के संबंधित अधिकारियों से शिकायत करने जब लोग नपा गए तो वहां कर्मचारी व अधिकारी मौजूद नहीं मिले। इसके बाद संबंधितों को फोन से अवगत कराना चाहा लेकिन किसी भी अधिकारी ने फोन रिसीव नहीं किया। तब परेशान होकर 181 सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की और अपनी आपत्ति दर्ज करवाई। यहां जल्द समस्या का निराकरण करने की बात कही लेकिन मामले के लेकर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है और न ही ऐसे आसार दिख रहे हैं। अधिकारी आम जनता की सुन ही नहीं रहे हैं।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!