Press "Enter" to skip to content

CM Help Line में लापरवाही पर कलेक्टर ने थमाया SP को कारण बताओ Notice

भोपाल। सीएम हेल्पलाइन में शिकायतों का निराकरण नहीं होने पर राज्य सरकार द्वारा लापरवाह अफसरों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। सभी जिलों में कलेक्टरों को सीएम हेल्पलाइन को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए हैं। रीवा कलेक्टर प्रीति मैथिल ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर एसपी सुशांत कुमार सक्सेना को नोटिस जारी किया है। रीवा में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी कलेक्टर ने जिला अधीक्षक को लापरवाही पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है, हालांकि कलेक्टर ने नोटिस को गलती से जारी होना बताया है।  
रीवा कलेक्टर द्वारा सीएम हेल्पलाइन में शिकायतों का समय पर निराकरण नहीं करने पर 200 से ज्यादा एल-वन एवं एल-टू स्तर की शिकायतों पर नोटिस जारी किए हैं। जिसमें रीवा पुलिस अधीक्षक सुशांत सक्सेना को भी नोटिस जारी हो गया। कलेक्टर प्रीति मैथिल ने बताया कि नोटिस गलती से जारी हुआ है। लिपिक स्तर पर यह गलती हुई है। एक साथ नोटिस साइन होने के लिए आए थे, जिस वजह से यह गलती हो गई। इसके लिए लोक सेवा प्रबंधक को नोटिस जारी किया जा रहा है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!