Press "Enter" to skip to content

बंद के समर्थन में CM शिवराज के बेटे कार्तिकेय ने भी अपनी FLOWER SHOP रखी बंद

मध्य प्रदेशः CM शिवराज के बेटे ने 'भारत बंद' पर दुकान बंद कर दिया सांकेतिक समर्थन
भोपाल। आज एससी-एसटी एक्ट के विरोध में भारत बंद को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय ने भी अपनी फ्लावर शॉप बंद कर सवर्णों के इस आंदोलन को सांकेतिक समर्थन दिया है. बता दें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय की भोपाल के 10 नंबर स्थित मार्केट में एक फ्लावर की शॉप है, जिसे आज कार्तिकेय ने भारत बंद के चलते बंद रखा है. एससी-एसटी एक्ट के विरोध में प्रदर्शन कर रहे सवर्णों ने भारत के व्यापारी वर्ग से उनकी दुकान बंद रखने की अपील करते हुए विरोध प्रदर्शन को समर्थन देने की मांग की थी, ऐसे में कार्तिकेय का दुकान बंद रखना भी उनका इस प्रदर्शन को समर्थन माना जा रहा है।

सवर्णों को और नाराज नहीं करना चाहती है सरकार

वहीं नाराज सवर्ण समुदाय भी पुलिस-प्रशासन की बात सुनने या मानने के मूड में नहीं दिख रहे हैं। ऐसे में सरकार भी आगामी चुनावों के चलते पहले से नाराज सवर्णों को और नाराज नहीं करना चाहती है। लिहाजा, सरकार ने पुलिस-प्रशासन को निर्देश हैं कि नाराज सवर्ण संगठनों पर किसी तरह का बल प्रयोग न किया जाए. अब पुलिस-प्रशासन के सामने असमंजस की स्थिति यह है कि वह न ही सवर्ण संगठनों को रोड शो की तरफ जाने से रोक सकती है और न ही इस समस्या का समाधान बातचीत से निकल रहा है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!