Press "Enter" to skip to content

CM भजनलाल बोले- मुझे मत दिखाओ पंजा: देश को गंजा कर दिया इसने, आप तो मुट्‌ठी बनाओ श्री हनुमान जी की /राजस्थान

सीकर

सीकर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुमेधानंद सरस्वती की समर्थन में हुई जनसभा को सीएम भजनलाल शर्मा ने संबोधित किया। सीएम ने सभा में नारे लगवाए तो लोगों ने हाथ ऊपर किया। इस पर भजनलाल ने कहा- मुझे पंजा मत दिखाइए, इस पंजे ने देश को गंजा कर दिया है। लक्ष्मणगढ़ में शुक्रवार दोपहर रामलीला मैदान में हुई सभा में मुख्यमंत्री ने आपातकाल के दौरान जनसंघ से जुड़े 8 कार्यकर्ताओं के परिवारों को सम्मानित किया।

सीएम ने इससे पहले चूरू में जनसभा को संबोधित किया था। इसके बाद वे सीकर के लक्ष्मणगढ़ पहुंचे।

सीएम ने इससे पहले चूरू में जनसभा को संबोधित किया था। इसके बाद वे सीकर के लक्ष्मणगढ़ पहुंचे।

देरी से आने पर मांगी माफी

जनसभा को संबोधित करते हुए भजनलाल शर्मा ने कहा- आज मैं यहां कार्यक्रम में देरी से पहुंचा, क्योंकि इससे पहले चूरू में कार्यक्रम था और वहां बारिश हो गई। वर्तमान में खेतों में कटाई का समय चल रहा है लेकिन इसके बावजूद भी बड़ी संख्या में यहां लोग पहुंचे हैं।

यदि इस समय बारिश आती है तो किसान सभा में तो क्या पहुंचे, उसे नींद तक नहीं आती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबी से निकले हुए हैं। इसलिए वह आज हर वर्ग की सोचते हैं। शेखावाटी का किसान और जवान दोनों 50 डिग्री तापमान और माइनस टेम्प्रेचर में भी खेतों और देश की सीमा पर काम करते हैं।

कांग्रेस ने प्रदेश को सिर्फ भ्रष्टाचार दिया

सीएम ने कहा- कांग्रेस ने राजस्थान को भ्रष्टाचार के अलावा कुछ भी नहीं दिया है। कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है। यह पार्टी केवल झूठ और भ्रष्टाचार के आधार पर चलने वाली पार्टी है। राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले हमने जो वादे किए वह पूरे किए। आज एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स बनने के बाद बदमाश छुपकर बैठ गए हैं।

19 में से 17 पेपर लीक हुए

उन्होंने कहा- किसान ब्याज पर पैसा लेकर अपने बच्चों को पढ़ाता है। उन्हें कोचिंग भी करवाता है। जिस दिन पेपर होता है उस दिन बच्चे अपने पिता को विश्वास दिलाते हैं कि वह जरूर नौकरी में सिलेक्ट होंगे, लेकिन जब पेपर लीक होता है तो किसान और उसके बच्चे दोनों के ही सपने टूट जाते हैं। राजस्थान में 19 में से 17 पेपर लीक हुए। यह किसान और उसके बच्चों के साथ अन्याय है।

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- कांग्रेस ने युवाओं और किसानों को खून को आंसू रुलाया है। उन्हें हम छोड़ने वाले नहीं हैं। धीरे-धीरे स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम आगे बढ़ रही है। अब तक 85 लोगों को तो गिरफ्तार किया जा चुका है। अभी तो वह पकड़ में आए हैं जो नकल करके नौकरी लगे। अब धीरे-धीरे इस पूरी साजिश को रचने वाले भी हाथ आएंगे। खून के आंसू रुलाने वाले लोगों को हम चैन से सोने नहीं देंगे।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का मंच पर तस्वीर देकर स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का मंच पर तस्वीर देकर स्वागत किया गया।

भजनलाल शर्मा ने कार्यक्रम के अंत में लोगों से नारे लगवाए तो लोगों ने हाथ ऊपर किए। इस पर सीएम ने कहा- मुझे पंजा मत दिखाइए इस पंजे ने तो देश को गंजा किया है। आप हनुमान जी की मुष्टिका (मुट्‌ठी) बनाइए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!