कोर कमेटी की बैठक लेंगे CM भजनलाल: भोपालगढ़ जाएंगे एयरपोर्ट से अमित शाह के साथ; जनसभा भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में /राजस्थान

जोधपुर

जोधपुर में बीजेपी के स्टार प्रचारकों ने प्रचार तेज कर दिया है। जोधपुर में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा। आज अमित शाह पाली लाेकसभा के प्रत्याशी पीपी चौधरी के समर्थन में भोपालगढ में विशाल जनसभा लेंगे। इधर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी इस जनसभा में शामिल होने आज जोधपुर आएंगे। वह जोधपुर एयरपोर्ट से होटल नोवोटल में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे और इस बैठक के बाद एयरपोर्ट लौटेंगे वहां से अमित शाह के साथ हेलिकॉप्टर में भोपालगढ़ जाएंगे।

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी भी आज चंडीगढ़ से हवाई मार्ग से जोधपुर पहुंचेंगे। दोपहर 3 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत के बाद बाड़मेर के लोकसभा प्रत्याशी कैलाश चौधरी के समर्थन में बालोतरा में आमसभा को संबोधित करेंगे। वापसी के दौरान जोधपुर के रामसागर चौराहे मगरा पूंजला में जोधपुर लोकसभा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह शेखावत के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।


संबंधित खबरें