टोंक

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा सोमवार को निवाई में आभार सभा को संबोधित करेंगे।
ERCP को लेकर शनिवार से आभार यात्रा शुरू हो गई है। इसके तहत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ERCP से लाभान्वित होने वाले 19 जिलों में जाकर लोगों की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जाता रहे हैं। मुख्यमंत्री सोमवार को टोंक जिले के दौरे पर रहेंगे। वे शाम को निवाई पहुंचेंगे और आभार सभा को संबोधित करेंगे।
उधर, इसकी तैयारियों को लेकर पार्टी और प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सभास्थल का जायजा लेकर तैयारियों को अंतिम रूप देने रहे हैं। बीजेपी पदाधिकारी भी इस कार्यक्रम को भव्य बनाने में जुटे हैं।
बीजेपी जिला अध्यक्ष राजेंद्र पराना ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरगामी सोच के चलते ERCP को अमली जामा पहनाया जा रहा है। यह आभार सभा टोंक जिले के निवाई में भी सोमवार शाम होगी। इसमें शाम 5.15 बजे मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा आएंगे और किसानों समेत आमजन को संबोधित करेंगे। इस यात्रा को लेकर बीजेपी समेत अधिकारियों ने भागदौड़ शुरू कर दी है। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए बीजेपी कोई कसर नहीं छोड़ रही है।
टोंक में पूर्व नगर परिषद सभापति जैन ने निकाल थी यात्रा
प्रधानमंत्री के करवाए गए विकास कार्यों को लेकर टोंक में भी करीब करीब एक माह पहले एक माह तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देने के लिए धन्यवाद यात्रा निकाली थी। इस यात्रा की संयोजक टोंक की पूर्व नगर परिषद सभापति लक्ष्मी जैन थीं। वहीं संयोजक बीजेपी नेता दुर्गेश गुप्ता थे। इन्होंने शहर और आसपास के क्षेत्रों मे जाकर शहर में हुए विकास कार्यों के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद देने के लिए धन्यवाद यात्रा निकाली थी।
ईआरसीपी से 19 जिले होंगे लाभान्वित:
ईआरसीपी से 19 जिले होंगे लाभान्वित होंगे, इनमें तेरह जिले पुराने और छह जिले नए है। जिन्हे करीब एक साल पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बनाए थे।
पुराने जिलों में जयपुर,टोंक,अजमेर,दौसा,करौली,सवाई माधोपुर,झालावाड़,बारां,कोटा,बूंदी,अलवर,भरतपुर, धौलपुर शामिल है। इनके अलावा छह नए ज़िले दूदू,कोटपूतली-बहरोड़,डीग,शाहपुरा,केकड़ी,ब्यावर, गंगापुर ईआरसीपी से लाभान्वित होने वाले ज़िलों में शामिल है।





Be First to Comment