Press "Enter" to skip to content

महाराष्ट्र के CM फडणवीस सहित 18 मंत्रियों ने नहीं भरा जलकर, BMC ने घोषित किया डिफॉल्टर ! National News

महाराष्ट्र के CM फडणवीस सहित 18 मंत्रियों ने नहीं भरा जलकर, BMC ने घोषित किया डिफॉल्टर
मुंबई। हर सराकर वैसे तो आम जनता से वक्त पर संपत्तिकर और जलकर भरने की उम्मीद रखती है। लेकिन सरकार चलाने वाले नेताओं की बात हो तो वे इस मामले में फिसड्डी साबित होते हैं। महाराष्ट्र में भी जलकर भरने के मामले में कुछ ऐसा ही नजर आया है। CM देवेंद्र फडणवीस के साथ ही प्रदेश के 18 मंत्रियों ने लंबे वक्त से अपना जलकर नहीं भरा है। कई बार तकादा लगाने के बाद आखिरकार BMC ने सभी को डिफॉल्टर घोषित कर दिया है।
वृहन्नमुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन(BMC) को सीएम सहित मंत्रियों को डिफॉल्टर घोषित करने की नौबत इसलिए आई है क्योंकि इन लोगों ने अपने आवासों का जलकर भरने में दिलचस्पी नहीं दिखाई है। इतना ही नहीं पानी के बिल की राशि इतनी भारी भरकम है कि अगर कोई आम आदमी होता तो शायद ये कार्रवाई उस पर बहुत पहले हो चुकी होती।

सीएम देवेंद्र फडणवीस का ‘वर्षा’ बंगला जिसे BMC द्वारा जलकर ना भरने पर डिफॉल्टर घोषित किया गया है। इस पर 7 लाख 44 हजार 981 रुपए का बकाया है। इतना ही नहीं फडणवीस सरकार के 18 मंत्री भी लंबे वक्त से जलकर ना भरने की वजह से डिफॉल्टर घोषित किए जा चुके हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!