Press "Enter" to skip to content

चुनाव ड्यूटी के दौरान मंडला में कर्मचारी की मौत: कल पहले चरण में MP में 6 सीटों पर वोटिंग /मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश

MP की 6 सीटों पर शुक्रवार को वोटिंग होगी। मतदान दल सामग्री लेकर बूथ के लिए रवाना हो गए हैं।

मध्यप्रदेश में शुक्रवार 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान होगा। इस चरण में प्रदेश की 6 लोकसभा सीट- छिंदवाड़ा, मंडला, बालाघाट, सीधी, जबलपुर और शहडोल में वोटिंग होनी है। एक दिन पहले गुरुवार को मतदान दल सामग्री लेकर मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गए।

मंडला में मतदान सामग्री लेने पहुंचे सहायक प्राध्यापक मनीराम कांवरे की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सिविल सर्जन डॉ. विजय धुर्वे ने प्राथमिक तौर पर मौत की वजह हार्ट अटैक बताई है।

छिंदवाड़ा में दिव्यांग मतदान केंद्रों पर दिव्यांग अधिकारियों की ड्यूटी

छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर 1939 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां गुरुवार को मतदानकर्मी सामग्री लेकर रवाना हुए।

छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर 1939 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां गुरुवार को मतदानकर्मी सामग्री लेकर रवाना हुए।

छिंदवाड़ा के पीजी कॉलेज में मतदान दलों को चुनाव सामग्री दी गई। छिंदवाड़ा और चौरई विधानसभा के लिए मतदान दलों को रवाना किया गया। छिंदवाड़ा लोकसभा सीट के लिए 15 प्रत्याशी मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार व मौजूदा सांसद नकुलनाथ और भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू के बीच है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से देवराम भलावी मैदान में हैं।

छिंदवाड़ा लोकसभा सीट के लिए 1939 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 16 लाख 32190 मतदाता हैं। दिव्यांग मतदान केंद्रों पर दिव्यांग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

जबलपुर में 15 वल्नरेबल, 482 क्रिटिकल मतदान केंद्र

जबलपुर में चुनाव के लिए 15000 से ज्यादा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

जबलपुर में चुनाव के लिए 15000 से ज्यादा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

जबलपुर में जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय कैम्पस से मतदानकर्मियों को चुनाव सामग्री देकर रवाना किया गया। यहां निर्वाचन विभाग ने 15000 से ज्यादा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। 8000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।

चुनाव सामग्री दो पाली में बांटी गई। पहली पाली में पाटन, बरगी, जबलपुर पूर्व, जबलपुर उत्तर और सिहोरा विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदानकर्मियों को सुबह 7.30 बजे रवाना किया गया। दूसरी पाली में जबलपुर कैंट, जबलपुर पश्चिम और पनागर विधानसभा के मतदानकर्मियों को सुबह 8.30 बजे मतदान सामग्री का वितरण किया गया।

जबलपुर लोकसभा सीट पर हो रहे चुनाव में 19 प्रत्याशी मैदान में हैं। 2139 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जबलपुर लोकसभा क्षेत्र में 1894304 (961997 पुरुष व 93212 महिला, 95 अन्य) मतदाता हैं। पहली बार जुड़ने वाले मतदाताओं की संख्या 38459 है। 85 वर्ष से ज्यादा उम्र के मतदाताओं की संख्या 6666 है। दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 2241 है।

जबलपुर लोकसभा सीट पर 170 सेक्टर बनाए गए हैं। 15 वल्नरेबल, 482 क्रिटिकल मतदान केंद्र हैं।

बालाघाट के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पुलिस की सर्चिंग

बालाघाट में मतदान के एक दिन पहले पुलिस और सुरक्षा बलों ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के पोलिंग बूथ, सड़कों और पुल-पुलिया के आसपास सर्चिंग की।

बालाघाट में मतदान के एक दिन पहले पुलिस और सुरक्षा बलों ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के पोलिंग बूथ, सड़कों और पुल-पुलिया के आसपास सर्चिंग की।

More from BhopalMore posts in Bhopal »
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: