बदरवास। जिले के बदरवास कस्बे में नपा के रिटायर्ड कर्मचारी शंकरलाल शर्मा की मौत के बाद उनके घर में शोक का माहौल था और पिता की अंत्येष्ठि हेतु शंकर लाल पुत्र दूसरे मकान में गए तो चोरों ने मौका ताड़कर उनके घर से 40 हजार रूपए नगदी और सोने-चांदी के आभूषण उड़ा दिए। शंकरलाल शर्मा की मौत के बाद उनके बेटे दूसरे मकान पर अंत्येष्ठि की तैयारी हेतु गए तो उनके बारई रोड़ स्थित मकान में चोरों ने ताला तोड़कर चोरी कर ली।
इधर पिता का अंतिम संस्कार करने गए, उधर चोर घर में सामान ले उडे / Badarwas News




