Press "Enter" to skip to content

महिला सरपंच के घर चोरों का धावा, छह तौला सोना सहित ले गए नकदी / Shivpuri News

मायापुर थाना क्षेत्र के पिपरौदा उबारी गांव में महिला सरपंच के घर अज्ञात बदमाश छह तौले सोना और 45 हजार रुपए नगद चुराकर ले गए हैं। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक ग्राम पिपरौदा उबारी में महिला सरपंच रेखा यादव के सूने घर में अज्ञात बदमाश घुस गए। ताला तोड़कर मकान के कमरों से सोने-चांदी व रसोई का सामान भी चुराकर ले गए। फरियादी सरपंच पुत्र राजेश यादव ने पुलिस थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। राजेश ने बताया कि बदमाश करीब छह तौले सोना और 45 हजार रुपए नगद ले गए हैं। घटना के वक्त मां की तबियत खराब होने पर खनियांधाना गईं थीं और हम लोग दूसरे गांव गए थे। इसी दौरान चौराें ने मैन गेट का ताला तोड़कर सोने का हार, दो अंगूठी, मंगलसूत्र व नगद रुपए चुरा लिए।

 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!