Press "Enter" to skip to content

माधव राष्ट्रीय उद्यान जाली और बल्ली चुरा ले गए चोर, 7 पर एफआईआर / Shivpuri News

शिवपुरी। माधव राष्ट्रीय उद्धान में बीते रोज फोरेस्ट ऐरिया को सुरक्षित रखने की दृष्टि से जालीयां लगाई थी। उनको बीते रोज आरोपियों ने निकाल कर ले गए जिसकी जानकारी जैसे ही वन विभाग को लगी तो उन्होंने  इस मामले की शिकायत वनरक्षक ने सतनवाड़ा थाने में की। जहां पुलिस ने वनरक्षक की शिकायत पर 7 आरोपीयों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार वनरक्षक सुरेश पुत्र सियाराम नागर निवासी तिवारी का पुरा मुरैना हाल निवासी माधव राष्ट्रीय उद्धान ने लिखित आवेदन देते हुए सतनवाडा थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसने फोरेस्ट एरिया की फैसिंग करने जालियां गब्बर सिंह गुर्जर के खेत में रख दी थी। परंतु बीते रोज यह जालियां आरोपी कोकसिंह,गब्बर सिंह,बकील सैतान महेन्द्र महेश शिवसिंह गुर्जर निवासी वर्धखेडी मामौनी ने चुरा ली। इस मामले की शिकायत पीडित वनरक्षक ने पुलिस थाने में की। जहां पुलिस ने पीडित की शिकायत पर आरोपीयों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!