Press "Enter" to skip to content

भारी बारिश की चेतावनी चीन में: सदी की सबसे बड़ी बाढ़ आ सकती है आज, इससे प्रभावित होंगे 12 करोड़ लोग; मदद के लिए सेना को भेजा /INTERNATIONAL

साउथ चीन की तरफ तेजी बढ़ रहा है तुफान।

चीन में आज (22 अप्रैल) को भारी बारिश और बाढ़ आने की संभावना है। चीन के राष्ट्रीय मौसम विभाग के मुताबिक 21 अप्रैल की शाम को साउथ चीन के तटीय क्षेत्रों से एक तूफान टकरा सकता है। इस तूफान को लेकर चेतावनी जारी कर दी गई है।

मौसम विभाग को आशंका है कि इस तूफान के कारण चीन में सदी की सबसे बड़ी बाढ़ आ सकती है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बाढ़ के कारण 12 करोड़ लोग प्रभावित होंगे।

चीन के किंगयुआन शहर में शनिवार (20 अप्रैल) रात 8 बजे से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। तूफान को देखते हुए 20,000 लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा जा चुका है। इमरजेंसी सेवाएं अलर्ट मोड़ पर हैं।

शनिवार से शोगुआन शहर में लोग फंसे, इमरजेंसी अलर्ट जारी।

शनिवार से शोगुआन शहर में लोग फंसे, इमरजेंसी अलर्ट जारी।

समुद्री इलाकों में जाने से रोक

21 अप्रैल सुबह 10 बजे तक गुआंग्शी के हेझोउ शहर में 65 भूस्खलन की घटनाएं हो चुकी हैं। 18 अप्रैल से चीन के गुआंग्डोंग शहर में मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे पर्ल रिवर डेल्टा पानी से भर गया है। कई रिहायशी इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है और एक मंजिला तक घर डूब गए हैं।

सरकार ने हालत ठीक होने तक समुद्री इलाकों में जाने पर रोक लगा दी है। साउथ चीन की सबसे मुख्य बेई नदी उफान पर है, यहां सोमवार तक रिहायशी इलाकों में 19 फीट ऊपर तक पानी भर सकता है।

किंगयुआन शहर में एक मंजिला तक पानी भरा।

किंगयुआन शहर में एक मंजिला तक पानी भरा।

यहां हर 50 साल में एक बार ऐसी बाढ़ आती है। गुआंग्डोंग में प्रशासन इमरजेंसी मोड की तैयारी में है। इसके अलावा जियांग्शी और फुजियान में भी आज भारी बारिश की संभावना है।

अगले आदेश तक स्कूल बंद

तूफान का असर झाओकिंग, शोगुआन, किंगयुआन और जियांगमेन शहरों पर भी दिखने लगा है। यहां 12 घंटों से भारी बारिश हो रही है। झाओकिंग के पूरे शहर में बिजली गायब है। तीन प्रांतों में अगले आदेश तक 1 हजार से ज्यादा स्कूलों को बंद कर दिए गया है। शहर में मोबाइल सिग्नल भी गायब हो गए है। गुआंग्डोंग में किंगयुआन और शोगुआन में सेना को मदद के लिए भेजा गया है।

आज सुबह से गुआंग्डोंग में 27 हाइड्रोलॉजिकल स्टेशन अलर्ट पर है। ग्वांगडोंग में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो रही है। इससे पहले यहां जून 2022 में बाढ़ आई थी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!