Press "Enter" to skip to content

छिंदवाड़ा मेयर विक्रम अहके ने बीजेपी जॉइन की: CM हाउस में डॉ. मोहन यादव के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली। /मध्यप्रदेश

भोपाल

बाएं से छिंदवाड़ी नगर निगम के सभापति प्रमोद शर्मा, महापौर विक्रम अहके और मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं हाल ही में भाजपा में आए सैयद जाफर।

कांग्रेस के मजबूत गढ़ छिंदवाड़ा में कमलनाथ को लगातार झटके लग रहे हैं। अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह के बाद अब छिंदवाड़ा मेयर विक्रम अहके ने बीजेपी जॉइन की है। भोपाल में सीएम हाउस पहुंचकर महापौर ने सीएम डॉ. मोहन यादव के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली।

मुख्यमंत्री मोहन यादव से उनकी कल सुबह मुलाकात हुई, जिसमें प्रदेश एवं छिंदवाड़ा लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। साथ ही विभिन्न कर्मचारी वर्गों की समस्याओं को लेकर भी चर्चा हुई, जिस पर मुख्यमंत्री ने विश्वास दिलाया कि लोकसभा चुनाव के बाद विस्तार पूर्वक चर्चा कर कर्मचारी हित में निर्णय लिए जाएंगे।

रात में सीएम से हुई मुलाकात

सूत्रों की मानें तो रविवार रात मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ छिंदवाड़ा के महापौर विक्रम अहके और सभापति प्रमोद शर्मा की मुलाकात हुई। इस मुलाकात में ही ये तय हो गया कि विक्रम और सभापति प्रमोद के साथ बड़ी संख्या में छिंदवाड़ा के कांग्रेसी भाजपा में शामिल होंगे।

3786 वोट से जीते थे विक्रम अहाके

छिंदवाड़ा नगर निगम में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी विक्रम अहाके ने 3786 वोटों से जीत हासिल की थी। उन्होंने भाजपा के अनंत धुर्वे को हराया था। 34 वर्षीय विक्रम अहाके पेशे से किसान हैं। वे ग्रेजुएट हैं। पिता भी पेशे से किसान हैं और मां आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं। वे जिला कांग्रेस कमेटी में प्रवक्ता के साथ कई दूसरे पदों पर रह चुके हैं।

दो साल पहले हुए छिंदवाड़ा नगर निगम के चुनाव हुए थे। कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम अहाके के चुनाव जीतने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ उन्हें अपने साथ हेलिकॉप्टर से अपने साथ भोपाल लाए थे।

दो साल पहले हुए छिंदवाड़ा नगर निगम के चुनाव हुए थे। कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम अहाके के चुनाव जीतने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ उन्हें अपने साथ हेलिकॉप्टर से अपने साथ भोपाल लाए थे।

अब जानिए विक्रम अहाके के बारे में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने क्या कहा था

छिंदवाड़ा के मेयर विक्रम अहाके के कांग्रेस पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और महासचिव प्रियंका गांधी फैन थे। विक्रम के मेयर का चुनाव जीतने के बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर विक्रम की जमकर तारीफ की थी। उन्ही विक्रम ने आज कांग्रेस छोड़ दी। भाजपा जॉइन करने के बाद विक्रम ने कहा- देश और प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। अब छिंदवाड़ा में भी कमल का फूल खिलेगा।

छिंदवाड़ा के मेयर विक्रम अहाके के राहुल गांधी भी मुरीद हैं। उन्होंने विक्रम की जीत के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था। जिसका शीर्षक उन्होंने लिखा था- ‘मां आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पिता किसान और बेटा महापौर’। उन्होंने विक्रम का लकड़ियां कंधे पर ले जाते, तेंदू पत्ते से कुछ सामान बनाते और मां के पैर छूते तीन फोटो भी पोस्ट किए थे। पोस्ट में उन्होंने लिखा था- ‘अगर सच्ची मेहनत, लगन और ईमानदारी से सपनों के लिए लड़ा जाए, तो इंसान कुछ भी हासिल कर सकता है।’

विक्रम के चुनाव जीतने के बाद राहुल गांधी ने ये ट्वीट किया था।

विक्रम के चुनाव जीतने के बाद राहुल गांधी ने ये ट्वीट किया था।

प्रियंका गांधी ने की थी कमलनाथ की तारीफ

राहुल गांधी के ट्वीट के दूसरे दिन प्रियंका गांधी ने भी फेसबुक पोस्ट कर कमलनाथ की सराहना की थी। उन्होने अपनी फेसबुक वॉल पर लिखा था –

मध्य प्रदेश का छिंदवाड़ा देश का पहला भाजपा मुक्त जिला बन गया है। यहां ग्राम पंचायत, जिला पंचायत, नगर निगम, महापौर, सात विधायक और सांसद, सभी कांग्रेसी हैं। भारतीय राजनीति में असंभव को संभव करने वाले कमलनाथ जी का यह नया कारनामा है। जल्द ही पूरा प्रदेश भाजपा मुक्त हो जाएगा। चुनाव में जीत से खुश है कांग्रेसगौर किया जाए तो पिछले 18 सालों से छिंदवाड़ा नगर निगम में भाजपा करा चल रहा था लेकिन हाल ही में संपन्न हुए निकाय चुनाव में भाजपा को बेदखल कर कांग्रेस में सत्ता हासिल कर ली है जिससे कांग्रेस आलाकमान खुशी से लवरेज है।

छिंदवाड़ा के महापौर विक्रम अहके से चर्चा करते मुख्यमंत्री।

छिंदवाड़ा के महापौर विक्रम अहके से चर्चा करते मुख्यमंत्री।

सीएम हाउस में छिंदवाड़ा से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज भाजपा की सदस्यता ली।

सीएम हाउस में छिंदवाड़ा से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज भाजपा की सदस्यता ली।

ये बड़े चेहरे कर चुके कांग्रेस जॉइन

  • चौधरी गंभीर सिंह, पूर्व विधायक चौरई
  • सैयद जाफर- पूर्व प्रवक्ता कांग्रेस
  • कमलेश शाह- विधायक अमरवाड़ा
More from BhopalMore posts in Bhopal »
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!