Press "Enter" to skip to content

धोखेबाज आशिक : मिस्ड कॉल से शुरू हुई थी दोस्ती, प्यार में फंसाकर ली न्यूड तस्वीरें, फिर करने लगा ब्लैकमेल, अब गिरफ्तार

शिवपुरी। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से युवती की अश्लील तस्वीरें लेकर उसे वायरल करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने इसी तस्वीर के माध्यम से पहले तो युवती को ब्लैकमेल करना शुरू किया था। मांग थी कि पैसे दे नहीं तो फोटो वायरल कर दूंगा, जब लड़की नहीं मानी तो आरोपी ने फोटो को वायरल कर दिया था। बताया जा रहा है कि दोनों की बीच दोस्ती मिस्ड कॉल से शुरू हुई थी। इसके बाद आरोपी ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया था। दोनों सोशल मीडिया में एक-दूसरे से जुड़े थे, इसलिए आरोपी ने न्यूड तस्वीरें युवती के रिश्तेदारों को भी भेज दी थी। इसके बाद युवती को पता चला तो उसने पुलिस में रिपोर्ट की। मामला मैनपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, कुछ समय पहले मैनपुर की रहने वाली 21 साल की युवती को मध्यप्रदेश के ग्वालियर निवासी राज खिरोटिया उर्फ राज माहौर (22 वर्ष) का मिस्ड कॉल आया था। पहले तो युवती ने मिस्ड कॉल को इग्नोर कर दिया था। जब दोबारा मिस्ड कॉल आया तो दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई थी। बातचीत के बाद दोनों में दोस्ती हुई। फिर लड़के ने उसे कह दिया कि मैं तुमसे प्यार करता हूं। तुमसे शादी करना चाहता हूं।

मामले में शिकायत करते हुए युवती ने बताया कि पहले तो उसने प्रेम जाल में फंसाया था, बाद में कहा कि तुमसे शादी करूंगा। इस कारण मुझे तुम्हारी न्यूड फोटो देखनी है। इसके बाद दोनों ने वीडियो कॉल में बात करना शुरू किया। इस दौरान युवती न्यूड हुई तो आरोपी ने उसकी फोटो ले ली। युवती ने बताया कि ये सब कुछ दिन तक चलता रहा। इस बीच युवक ने एक दिन फोन किया और धमकी देने लगा कि मैंने तुम्हारी न्यूड फोटो ले ली है।

परिजनों को भेजी अश्लील तस्वीरें

आरोपी ने युवती से कहा कि मुझे पैसे चाहिए। पैसे नहीं देने पर मैं फोटो वायरल कर दूंंगा, लेकिन लड़की ने उसकी बात नहीं सुनी। तब युवक ने युवती की फोटो को अपने दोस्तों के साथ शेयर कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने युवती के परिजनों को सोशल मीडिया में उसकी अश्लील तस्वीरें भेजी थीं।

शिकायत होने के बाद पुलिस ने् आरोपी की तलाश शुरू की। इसके बाद मोबाइल नंबर से लोकेशन ट्रेस कर आरोपी को ग्वालियर से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने मंगलवार को पूरे मामले का खुलासा किया है। एसडीओपी अनुज गुप्ता ने बताया कि शिकायत मिली थी कि आरोपी ने अश्लील तस्वीरें लेकर युवती के परिजनों को सोशल मीडिया में भेजा है। इसके बाद ये पूरी कार्रवाई की गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!