शिवपुरी। शहर के भदैयाकुंड पर नशे की हालत में रविवार की सुबह प्रेमी युगल घूमने पहुंच गया। रैलिंग पर चलते वक्त प्रेमी मगरों से भरी चांदपाठा में गिर गया। समीप ही होटल के कर्मचारी दौड़कर आए और प्रेमिका दुपट्टा लेकर प्रेमी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। होटल कर्मचारियों के अनुसार दोनों नशे की हालत में थे। नाम व पता पूछा तो झगड़ने लगे और फिर वहां से चले गए। बता दें कि चांदपाठा (सांख्य सागर) झील में बड़ी मात्रा में मगरच्छ रहते हैं। गनीमत यह रही कि गिरते ही होटल के कर्मचारी पहुंच गए और बचा लिया।
चांदपाठा झील में नशे में गिरे युवक को महिला दुपट्टा के सहारे निकालने के प्रयास करती हुई।
मगरों से भरी झील चांदपाठा में गिरा प्रेमी, प्रेमिका के दुपट्टे से बचाई जान / Shivpuri News




