Press "Enter" to skip to content

चोरों ने दी पुलिस को चुनौती, पुलिस के ही CCTV कैमरों को बनाया निशाना

शिवपुरी। शहर की सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस द्वारा शहर में करीब 170 सीसीटीवी कैमरों को विभिन्न स्थानों पर सुचारू रूप से चालू किया था और इनके लिए कंट्रोल रूम बनाकर कर्मचारी भी तैनात किए, लेकिन चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए इन्हीं सीसीटीवी कैमरों को निशाना बना डाला। 
जानकारी के अनुसार मंगलवार-बुधवार रात चोरों ने लुधावली पर लगे सीसीटीवी कैमरे चोरी कर लिए। पुलिस अधिकारियों का दावा था कि वह सीसीटीवी कैमरों की मदद से शहर में घटित होने वाले अपराधों पर अंकुश लगा सकेगी, लेकिन पुलिस के दावे उसे ही मुंह चिढ़ाते नजर आ रहे हैं, क्योंकि कंट्रोल रूम में सारे सीसीटीवी कैमरों से शहर पर निगरानी रखी जा रही है और कंट्रोल रूम बनाकर वहां अमला भी तैनात किया गया है, जो हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं, लेकिन जब सीसीटीवी ही चोरों ने चुरा लिया तो फिर आमजन की सुरक्षा की क्या बात करें।

…तो हम कैसे रहेंगे सुरक्षित

इधर सीसीटीवी कैमरा चोरी होने की घटना जैसे ही शहर में फैली तो लोगों का कहना है कि जब पुलिस अपने ही सीसीटीवी कैमरों की निगरानी नहीं कर पा रही है। चोर उन्हें चुराकर ले जा रहे हैं तो ऐसे में आमजन की सुरक्षा का कैसे ख्याल रखा जाएगा।

170 सीसीटीवी कैमरों से यातायात और अपराधों पर लगाना था अंकुश

पुलिस विभाग ने शहर के विभिन्न स्थानों सहित शहर के प्रवेश द्वारों पर 170 सीसीटीवी कैमरे लगाए थे, जिससे शहर की बदहाल यातायात व्यवस्था और शहर में घटित होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने का दंभ पुलिस विभाग ने भरा था, लेकिन पुलिस की नाक के नीचे से ही चोर सीसीटीवी कैमरे चुरा ले गए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!