Press "Enter" to skip to content

घर में घुसे कोबरा से भिड़ा डॉगी, खुद की जान देकर बचाया बच्चे को, घटना CCTV में कैद ! International News

Video: घर में घुसे कोबरा से भिड़ा डॉगी, खुद की जान देकर बचाया बच्चे को, घटना CCTV में कैद
मनीला। अक्सर एक इंसान दूसरे इंसान की जान बचाकर हीरो बन जाता है लेकिन कईं बार जान बचाने वाला इंसान नहीं बल्कि जानवर होता है। ऐसा अक्सर देखने में आया है कि इंसान का सबसे वफादार दोस्त माना जाने वाला उसके डॉगी उसकी जान बचाने में आगे होता है।
यह कईं बार साबित हो चुका है और एक बार फिर इस चार पैर वाले जीव ने इंसानों को पाठ पढ़ाया है। दरअसल, सोशल मीडिया में इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें डॉगी एक कोबरा सांप से भिड़ते नजर आ रहे हैं। यह डॉगी आखिर तक उस कोबरा से जंग लड़ते हैं और उसे मार गिराते हैं।

जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला फिलीपींस के उत्तरी कोटाबाटो में स्थित किडापावन शहर का है। यहां एक घर में हुई इस पूरी घटना को यहां लगे सीसीटीवी कैमरे ने कैद कर लिया है और एक पत्रकार ने इस वीडियो को अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है।
इसके अनुसार घर में छोटा बच्चा सो रहा था तभी बरामदे में एक किंग कोबरा सांप घुस आया। वो जैसे ही घर में घुसने लगा तो मकान मालिक के दो वफादार डॉगी मीली और उसके साथी ने इस कोबरा पर हमला बोल दिया। कोबरा और इन दोनों पेट डॉगीज के बीच हुई पूरी जंच वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मीली और उसके साथी ने किंग कोबरा पर लगातार हमले जारी रखे और इस दौरान कोबरा ने काले रंग के मीली को काट लिया। इसके बावजूद उसने हार नहीं मानी को कोबरा को मौत के घाट उतार कर ही दम लिया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!