खनियांधाना। अभी-अभी खबर आ रही है कि जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र के खनियाधाना कस्बे से महज 1 किमी दूर स्थिति ऐसर कंपनी के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलाने के बहाने आए तीन बदमाशों ने कट्टे की नौक पर लूट की घटना को अंजाम दिया है। उसके बाद आरोपी कट्टे की नौक पर ही 30000 रुपये व पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीव्ही कैमरे की हार्ड डिस्क भी अपने साथ ले गए। इस घटना की सूचना पीडित पेट्रोल पंप के मुनीम ने पुलिस थाना खनियाधाना में की। ओर पुलिस मौके पर तुरंत पहुची और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है जानकारी के अनुसार इन्द्रपाल यादव खनियाधाना के मुड़िया बामौरकलां रोड़ पर स्थिति ऐसर कंपनी के पेट्रोल पंप पर मुनीम का काम देखता है। कुछ देर पहले लगभग रात्रि 9 बजे तीन बाईक सवार युवक आए और पेट्रोल डलाने लगे। पेट्रोल डलाने के बाद आरोपीयों ने कट्टे की नौक पर मुनीम से 30 हजार रूपए की लूट की ओर घटना को अंजाम दे डाला। इस घटना के समय पेट्रोल पंप पर स्टाफ भी मौजूद था। बताया जा रहा है कि इस वारदात के बाद आरोपी पेट्रोल पंप में अंदर गए और सीसीटीव्ही कैमरे की हार्ड डिस्क को भी अपने साथ लेकर चले गए है। इस घटना की सूचना मुनीम ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। विदित हो कि पिछले 2 साल में पेट्रोल पंप की कट्टे की नोक पर दूसरी लूट की घटना है। ओर पुलिस आज तक पहले हुई पेट्रोल पंप की लूट का खुलासा आज तक नही कर पाई और यह वही कट्टे की नोक पर फिर दूसरी घटना सामने आ गई है फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैै।






Be First to Comment