Press "Enter" to skip to content

CCTV कैमरे की मदद से 50 हजार का गुमशुदा मोबाइल मिला

शिवपुरी। सीसीटीव्ही कैमरे आम जनता के लिए मददगार हो रहे हैं। इसकी सहायता से इंदौर से आई हैण्डबॉल टीम के कोच कार्तिक फेडर का 50 हजार रूपए का गुम हुआ मोबाइल बरामद हो गया है। इसके लिए कोच ने पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
कोच कार्तिक फेडर जो शिवपुरी में राज्य स्तरीय शालेय हैण्डबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए आए हैं। कल उन्होंने अपना मोबाइल कहीं गुम हो जाने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में आकर दी। कंट्रोल रूम प्रभारी जितेन्द्र शाक्य ने तत्काल एसपी राजेश हिंगणकर को सूचना से अवगत कराया जिस पर एसपी ने कंट्रोल रूम प्रभारी को उक्त मोबाइल सीसीटीव्ही कैमरों की सहायता से ट्रेस करने के निर्देश दिए। कंट्रोल रूम प्रभारी ने फरियादी से पूछताछ कर जिन-जिन स्थानों पर वह गए थे उसकी जानकारी लेकर वहां लगे सीसीटीव्ही कैमरों की वीडियो फुटेज खंगाली। सीसीटीव्ही कैमरों की मदद से यह जाना गया कि जब कोच खाना खाने के लिए मैस में गए थे उसी दौरान बाहर निकलते समय मोबाइल कहीं गिर गया। मोबाइल गुम होने वाले स्थान पर तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम प्रभारी आरक्षक शकील खान को साथ लेकर पहुंचे और मोबाइल को आसपास तलाश किया तो उन्हें वहीं 50 हजार रूपए कीमत का एप्पल कंपनी का गुमशुदा मोबाइल मिल गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!