
शिवपुरी। थाना बदरवास में मंगलवार को फरियादी रिंकेश पुत्र प्रमोद कुमार सिंघल 22 साल निवासी बदरवास ने रिपोर्ट की कि 29 अगस्त से 1 सितम्बर के बीच में उसके गोदाम जो कि गोलनदास के पास ए.बी. रोड स्थित है में से अज्ञात चोर दो बार में कुल 17 कट्टे मसूर, मोटर साइकिल की चाबी, क्रियेटा कार की चाबी, फर्म की बिल बुक तथा एक मोबाइल चुरा ले गये व गोदाम में लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरा तोड़ गये।
थाना प्रभारी बदरवास राजीव त्रिपाठी के द्वारा पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को फरियाद से अवगत कराया गया तो पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी को मामले को गंभीरता से लेने व सी.सी.टी.व्ही. कैमरे की फुटेज के आधार पर विवेचना हेतु निर्दिष्ट किया गया। उक्त रिपोर्ट पर अप.क्र. 205/18 धारा 457,380 ताहि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मुखबिरों को सी.सी.टी.व्ही. फुटेज में आये संदिग्धों की मुखबिरी हेतु लगाया गया। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को मुखबिर द्वारा फोन पर बताया गया कि सी.सी.टी.व्ही फुटेज में दर्ज संदेही सड़ रोड़ पर है उपरोक्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा तत्काल अति. पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह कंवर को आदेशित किया गया कि तत्काल कार्यवाही कर सूचना से मुझे अवगत करावें पर से अति.पुलिस अधीक्षक शिवपुरी एवं एस.डी.ओ.पी. कोलारस अमरनाथ वर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी बदरवास व उनकी टीम ने संदेही आरोपी 01. अमन पुत्र लक्ष्मण केवट, 19 साल, 02. प्रदीप पुत्र अमर सिंह जाटव, 21 साल, 03. नीलेश पुत्र विशन सिंह दिवाकर, 22 साल, नि. गण संकट मोचन मांझी धर्मशाला के पीछे पिछोर को पकड़ा व हिकमत अमली से पूछताछ की तो तीनों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुये बताया कि उनकी गैंग का लीडर पवन जाटव पिछोर का है वो ओमनी कार से चोरी करने आता था। उक्त आरोपियों द्वारा फरि. की कार चुराने को चुराने की भी योजना थी। आरोपियों के कब्जे से 02 कट्टे मसूर, मोटर साइकिल की चाबी, क्रियेटा कर की चाबी, फर्म की बिल बुक तथा एक मोबाइल जप्त की गयी। गैंग के लीडर पवन जाटव की तलाश की जा रही है जो कि अभी फरार है। इस सराहनीय कार्य को बखूबी निभाने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा बधाई दी गई।






Be First to Comment