भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी का संस्कृति सप्ताह भजन प्रतियोगिता के साथ हुआ संपन्न
शिवपुरी-संस्कृति की रक्षा के वाहन के रूप में कार्य करने वाली सेवाभावी संस्था भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी के द्वारा संस्कृति सप्ताह के तहत विभिन्न रचनात्मक, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए वर्चुअल व ऑनलाईन रखा गया। जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके साथ ही संस्कृति सप्ताह के अंतिम दिन संस्कृति पर आधारित भजन प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी की अध्यक्ष श्रीमती अनीता सिंह व महिला संयोजिका श्रीमती दीपिका सक्सैना ने संयुक्त रूप से बताया कि संस्कृति सप्ताह के तहत कोविड-19 के नियमों को ध्यान मे रखते हुए संस्था के द्वारा इस बार संस्कृति सप्ताह ऑनलाईन व वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से किया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के रचनात्मक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद अब समापन संस्कृति पर आधारित भजन प्रतियोगिता के साथ हुआ। इस अवसर पर भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी द्वारा संस्कृति सप्ताह के समापन दिवस पर ऑनलाइन भजन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें देश भर से कई प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में परिषद की वरिष्ठ महिला सदस्य श्रीमती सरला वर्मा एवं इंदौर से म्यूजिकल ग्रुप के हेड अरविंद भदोरिया ने निर्णायक(जज)की भूमिका निभाई।
इस भजन प्रतियोगिता में 11 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। खास बात यह रही यह प्रतिभागी भारत के कई शहरों से थे और सभी ने बेहद ही शानदार प्रस्तुति दी। जिस पर स्वयं निर्णायकों को निर्णय करने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी, आखिरकार सोच-समझ और अपने विवेक के साथ निर्णायक दल द्वारा प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा की गई जिसमें प्रथम विजेता श्रीमती निधि वर्मा, द्वितीय विजेता कुमारी नेहा जैन एवं एवं कुमारी सुम्मती गर्ग संयुक्त व तृतीय विजेता के रूप में प्रीति जैन को चुना गया।
इन सभी विजेताओं को संस्था की ओर से बधाई शुभकामनाऐं प्रेषित की गई और संस्कृति सप्ताह में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने पर आभार भी व्यक्त किया गया। संस्कृति सप्ताह के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं व कार्यक्रमों का सफल संचालन भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी संस्था अध्यक्ष अनीता सिंह, सचिव गणेश धाकड़ व कोषाध्यक्ष राजकुमार बिंदल सहित महिला संयोजिका दीपिका सक्सेना का रहा जिन्होंने सहयोग प्रदान कर इस संस्कृति सप्ताह को सफल बनाया।






Be First to Comment