Press "Enter" to skip to content

BSP प्रत्याशी प्रागीलाल जाटव पर मामला दर्ज

शिवपुरी। नरवर पुलिस ने एफएसटी टीम प्रभारी एवं नगर पंचायत सीएमओ जबर सिंह की रिपोर्ट पर से करैरा विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी प्रागीलाल जाटव के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। एफएसटी टीम ने प्रत्याशी को बिना अनुमति के 200 मोटरसाइकिलें और 10 चार पहिया वाहनों के साथ अनाधिकृत रूप से रैली करते हुए पाया गया था। जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव के चलते कल प्रचार का अंतिम दिन था। इस दौरान सभी प्रत्याशी अपने-अपने प्रचार प्रसार में कोई कमी नहीं छोड़ना चाह रहे थे जिसके चलते जगह-जगह रैलियां और जनसंपर्क के कार्यक्रम आयोजित किए गए, लेकिन प्रचार प्रसार में लगे बसपा प्रत्याशी प्रागीलाल जाटव रैली निकालने की अनुमति लेना भूल गए और उन्होंने नरवर कस्बे में एक विशाल रैली का आयोजन किया जिसमें 200 बाइकें, 10 चार पहिया वाहनों के साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। जब यह रैली नरवर के धुवाई चौराहे पर पहुंची तो एफएसटी टीम के प्रभारी जबर सिंह ने उन्हें रोक लिया और उनसे रैली की अनुमति मांगी तो वह नहीं बता सके जिस पर श्री सिंह ने रैली बंद कराकर प्रत्याशी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करा दी है जिस पर पुलिस ने बसपा प्रत्याशी के खिलाफ भादवि की धारा 188, 15 मप्र कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 
police fir साठी इमेज परिणाम
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!