Press "Enter" to skip to content

BSP ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर की दबंगों पर कार्रवाई की मांग

शिवपुरी। पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम टोरिया जांगीर में मतदान के दिन की एक हरिजन युवक ने दो दबंग युवकों पर मतदान के दौरान लाइन से खींचकर मारपीट करने के मामले में पुलिस द्वारा एफआईआर नहीं लिखने को लेकर बसपा के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर दबंग आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 
दिए गए आवेदन में उन्होंने उल्लेख किया है कि बल्लू पुत्र श्रीलाला जाटव निवासी टोरिया जांगीर को बुधवार सुबह 11 बजे मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए लाइन में लगे थे तभी पीछे आरोपी देवेंद्र यादव व रामहेत यादव ने गालियां देते हुए मारपीट की जिससे उनके हाथ, पीट सहित अन्य जगह मूंदी चोटें आई जिसकी रिपोर्ट पोहरी थाने पर की तो पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने से मना कर दी। जिसकी जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!